अध्यक्ष, सीएमओ व पार्षदों ने प्रतिक चिन्ह भेंट कर किया सम्मान

पिपलौदा (प्रफुल्ल जैन)। नगर परिषद में 6 वर्ष से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे लेखापाल भीमसेन लहरी का स्थानांतरण सैलाना होने पर नगर परिषद द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष उपमा पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनवर गोरी एवं पार्षदगणों द्वारा लहरी का साफा बांधकर सोल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने कहा कि नगर परिषद कार्यालय में लहरी द्वारा निकाय से संबंधित हर कार्य बड़ी सहजता सरलता के साथ किया।लहरी ने पद से नहीं बल्कि व्यवहार से बनाई अपनी पहचानमुख्य नपा अधिकारी गोरी ने कहा कि लहरी ने निकाय में एक अच्छे कर्मचारी के रूप में सेवाएं प्रदान की लेखा कार्यों के अतिरिक्त जो भी कार्य भी उनके द्वारा निष्ठा पूर्वक किए गए। पार्षद श्याम बिहारी पटेल ने कहा कि लहरी के 06 वर्ष के कार्यालय के साथ साथ उनके आम जनता से भी व्यवहार बहुत अच्छे रहे इसके उन्होंने अपनी पहचान पद से नहीं बल्कि अपने व्यवहार से बनाई। पार्षद प्रेमलता चौहान ने कहा कि लहरी हर कार्य को करने में दक्ष है उनके सहयोग की भावनाओं को हमेशा याद करेंगे। जनता व जनप्रतिनिधि से सामंजस्य बिठाने में सफल रहे लहरीपार्षद प्रवीण सिंह राठौर ने कहा कि लहरी जी एक मेहनती कर्मचारी है एवं उनका सभी के साथ समन्वय अच्छा रहा। पार्षद प्रतिनिधि नारायण धनगर ने कहा कि नगर पालिका के अधिकांश कार्य जनता एवं जन प्रतिनिधियों से सीधे जुड़े होते है ऐसी स्थिति में सबके साथ सामंजस्य बिठाना बहुत ही कठिन है लेकिन लहरी सभी के साथ सामंजस्य बिठाकर कार्य करने में सफल रहे। लेखपाल लहरी ने सम्मान के लिए जताया आभारइस अवसर अपने अनुभव साझा करते हुए लेखापाल लहरी ने कहा कि मेरे स्थानांतरण पर आपके द्वारा जो स्वागत सम्मान किया उसके लिए में आप सभी का आभारी हु एवं पिछले 6 वर्षों में पिपलौदा नगर में सेवा करते हुए मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई व मुझे कभी भी ऐसा महसूस नहीं हुआ के में अपने घर से काफी दूर हु आप सभी ने हर कदम पर मेरा साथ दिया सहयोग किया उसके लिए में जीवन भर आपका ऋणी रहूंगा कार्यक्रम में परिषद के सभी सदस्यों द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया। समारोह में इनकी रही उपस्थितइस अवसर पर पार्षद सपना गोसर, प्रहलाद जाट,पार्षद प्रतिनिधि नारायण धनगर, राकेश शरण एवं निकाय के अधिकारी ,कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत पर्वत गोस्वामी ने किया आभार मनोहर पूरी गोस्वामी ने माना।