
रतलाम । रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है । इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आर्मो, थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन के मागर्दशन मे सउनि सगीर खान थाना जावरा शहर द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुवे दिनांक-06.05.2025 को पटेल होटल के सामने महु नीमच फोरलेन रोड जावरा से आरोपी कमलेश जैन पिता पुनमचन्द्र जैन जाति जैन उम्र – 51 साल निवासी शास्त्री नगर रतलाम व साबीर खान पिता मेहमुद खान जाति पठान उम्र 27 साल निवासी डाट की पुल रतलाम को अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स 200 ग्राम किमती 20 लाख व एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार क्र MP- 43 ZA/7047 के साथ गिरफ्तार किया था। उक्त मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं- 168/2025 धारा- 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपीयो से पुछताछ मे उक्त अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स सुनील सूर्या निवासी शास्त्री नगर रतलाम को देना बताया । सुनील सुर्या के संबंध मे जानकारी मिली की आरोपी के विरुध्द कई गंभीर प्रवृत्ति के अपराध पंजीबध्द है जिसके संबंध मे जानकारी एकत्रित की जाकर सायबर सेल रतलाम की मदद से आरोपी को उदयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया । आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर आरोपी का पीआर प्राप्त कर आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ के सम्बंध मे पुछताछ की जा रही है ।
गिरफ्तार शुदा आरोपी – सुनील सुर्या उर्फ सुर्या पिता इन्दरमल सुर्या जाति जैन उम्र 38 साल निवासी फ्लेट नम्बर 05 शास्त्री नगर रतलाम (म.प्र.)

सराहनीय भुमिका – निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उ.नि. सत्येन्द्र रघुवंशी , सायबर सेल से प्र.आर. मनमोहन शर्मा, प्रआर लक्ष्मीनारायण, प्र.आर. हिम्मत आर.विपुल भावसार, आर. मयंक व्यास, आर राहुल पाटीदार, आर तुषार सिसोदिया, आर मोरसिंह, आर. जितेन्द्र व्यास , आर. कृष्णपालसिह की सराहनीय भुमिका रही है ।