भाजपा ने किया मीसाबंदी लक्ष्मीनारायण पाटीदार का सम्मान

पिपलौदा (प्रफुल जैन) । भाजपा मण्डल द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर मीसाबंदी लक्ष्मीनारायण पाटीदार राकोदा का साफा बांधकर व शाल श्रीफल भेट कर पुष्पमालाओं से स्वागत किया। मीसाबंदी पाटीदार ने आपातकाल के दौर का स्मरण करते हुए बताया कि किस प्रकार कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अहंकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी गई।

कभी न मिटने वाला कलंक है आपातकाल – पाटीदार

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार ने कहा आज ही के दिन 1975 में एक परिवार ने अपने हाथ से सत्ता निकलने के डर से जनता के अधिकारों को छीन व लोकतंत्र की हत्या कर देश पर आपातकाल थोपा था। अपने सत्ता-स्वार्थ के लिए लगाया गया आपातकाल, कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता का प्रतीक और कभी न मिटने वाला कलंक है

कांग्रेस में लोकतंत्र की हत्या करने की रही होड़ – बोहरा

मण्डल उपाध्यक्ष महेश बोहरा ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र की हत्या करने की होड़ रही है। कभी संसद में बिल की प्रति फाड़ी जाती है तो कभी सेना से कांग्रेस सबूत मांगती है यही कांग्रेस का दोहरा चरित्र है।

संकट के समय देश के साथ खड़ी रही भाजपा – मोगरा

भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा ने कहा की आपातकाल में जो लोग जेल में गए थे, उन्हें जेल जाते समय ये भी पता नहीं था कि वे वापस घर आएंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि जब-जब देश संकट में आया, तब चाहे जनसंघ हो या भाजपा, हमेशा देश के साथ खड़े रहे। आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक काला धब्बा है। इसके लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस पर पहरा बिठाना दुर्भाग्यपूर्ण – जैन

युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन ने कहा कांग्रेस ने 50 वर्ष पहले देश पर आपातकाल का एक धब्बा लगा दिया वही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस पर भी पहरा बिठा दिया गया। उसके बावजुद भी यह दुर्भाग्य रहा कि कांग्रेस ने कभी भी इसकी भर्त्सना नहीं की। कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा संवैधानिक संस्थाओं को हमेशा कुचलने का रहा है।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थित

इस अवसर पर गिरधारीलाल माली, राजेश माली, भागीरथ पाटीदार, मनमोहन सिंह राणा, पार्षद प्रवीण सिंह राठौर, शरद भट्ट, सरपंच प्रह्लाद शारण, उदयलाल माली, राहुल माली सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Play sound