
रतलाम। मध्य प्रदेश सरकार के आदेश के पालन में शासकीय एकीकृत नित्यानंद हाई स्कूल धोसवास में सविधान हत्या दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री मति ललिता कदम ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राओं को सविधान की जानकारी दी और बाबा साहब अम्बेडकर जी के लिखे सविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लिखे गए संविधान में से बारीकी निकालते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री ने सम्पूर्ण भारत में राष्ट्र पति शासन लगा दिया और नागरिकों के समस्त अधिकार को समाप्त कर दिया जो उन्हे सविधान अनुसार प्रदान किए गए थे।
श्रीमति ललिता कदम ने कक्षा के ब्लेक बोर्ड पर पर लिखकर सभी की जानकारी दी और छात्र छात्राओं से को भी संबोधन का अवसर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं उपस्थित रहे।