
इंदौर । ग्लोबल सोलर एक्सपो – एम.पी. एडिशन, इंदौर में आयोजित भव्य समारोह में “मल्टी इंजीनियरिंग सर्विसेस, रतलाम” को “राइजिंग स्टार EPC कंपनी ऑफ द ईयर” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम होटल शेराटन ग्रैंड पैलेस, इंदौर में संपन्न हुआ। इस सम्मान को मल्टी इंजीनियरिंग के निदेशक राजेश भटेवारा एवं जुल्फिकार सिंगापुरवाला ने ग्रहण किया।
मल्टी इंजीनियरिंग सर्विसेस वर्ष 2018 से रतलाम, मंदसौर, जावरा, बदनावर, थांदला, पेटलावद और झाबुआ क्षेत्रों में सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। कंपनी ने अब तक 1000+ रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स, 200+ कमर्शियल व इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स तथा 2.4 मेगावाट का ग्राउंड प्रोजेक्ट (कुसुम-A योजना के अंतर्गत) सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।
गुणवत्ता और नवाचार को प्राथमिकता देने वाली इस कंपनी की एक खास बात यह है कि इसके 38% ग्राहक दोबारा सेवा लेते हैं, जो कंपनी के प्रति ग्राहकों के विश्वास का प्रमाण है। मालवा क्षेत्र की सबसे विश्वसनीय और श्रेष्ठ ब्रांड के रूप में उभरती मुल्टी इंजीनियरिंग सर्विसेस सतत रूप से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार व सेवा उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर है। वहीं मल्टी इंजीनियरिंग सर्विसेस के निदेशक का कहना है कि यह सम्मान हमारी पूरी टीम की मेहनत और ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है। हम आने वाले समय में भी सौर ऊर्जा क्षेत्र में गुणवत्ता और नवाचार के साथ काम करते रहेंगे।