क्रांतिसूर्य शूरवीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती उत्सव समिति भुसावल एवं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना खानदेश संभाग द्वारा सफल उद्यमियों का सम्मान समारोह आयोजित

भुसावल। क्रांतिसूर्य शूरवीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती उत्सव समिति भुसावल एवं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना खानदेश संभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में सफल उद्यमियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया
इस समारोह में उद्यमिता के क्षेत्र में भुसावल के उद्यमी एवं समाजसेवी चेतन जैन के कार्यों को देखते हुए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भारत की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय श्रीमती शिलाभाभीसा सुखदेवसिंह गोगामेड़ी के शुभ हाथों से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह क्षण समस्त नगरवासियों के लिए गौरव एवं हर्ष से परिपूर्ण था।
कार्यक्रम में कपड़ा मंत्री संजय भाऊ सावकारे, पचोरा के वर्तमान विधायक माननीय किशोर अप्पा पाटिल साहब, श्री परम पूज्य महामंडलेश्वर आचार्य श्री जनार्दन जी महाराज फैजपुर, श्री योगेंद्र सिंह कटार एवं राजपूत समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। चेतन जैन को महोत्सव समिति, मित्रों और परिवार की ओर से प्रशंसा और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Play sound