पुलिस थाना माणकचौक रतलाम द्वारा जिलाधीश रतलाम के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपी को किया गिरफ्तार

रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा (रापुसे) एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग रतलाम शहर श्री सत्येन्द्र घनघोरिया (रापुसे ) के मार्गदर्शन में गुंडे एवं बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के तारतम्य में थाना प्रभारी माणकचौक रतलाम उप निरीक्षक अनुराग यादव की टीम को दिनांक 27.06.2025 को रात्रि मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि थाने का जिला बदर आरोपी रियाज पिता मोहम्मद रफीक माणकचौक क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए मुखबीर द्वारा बताए स्थान पर पहुचे जंहा मुखबीर द्वारा बताये हुलिये का एक व्यक्ति रोड़ पर खड़ा हुआ दिखा जो पुलिस को देख कर भागने लगा। जिसे हमराह फोर्स व पंचानो की मदद से घेराबंदी कर पकडा व नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रियाज पिता मोहम्मद रफीक उम्र 40 वर्ष निवासी अशोक नगर रतलाम का रहने वाला बताया जिसे जिला बदर अवधि में राजस्व सीमा में आने का कारण पूछने पर कोई विधिक कारण नहीं होना बताया जिसे राजस्व सीमा में आने की सक्षम अधिकारी की पुष्टि नहीं होना पाई गई जो श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय जिला रतलाम के जिलाबदर आदेश का स्पष्ट उल्लंघन होने से एवं आरोपी का कृत्य धारा 14, 15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पाया जाने से मौके पर से आरोपी रियाज पिता मोहम्मद रफीक उम्र 40 वर्ष निवासी अशोक नगर रतलाम को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 381/2025 धारा 14, 15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:– रियाज पिता मोहम्मद रफीक उम्र 40 वर्ष निवासी अशोक नगर रतलाम थाना माणकचौक रतलाम जिला रतलाम।

सराहनीय कार्य: उप निरीक्षक अनुराग यादव, सउनि बसिल गणावा, आर राजेंद्र, आर प्रवीण की सराहनीय भूमिका रही।

Play sound