गच्छ नायक श्री हितेशचंद्र सूरी का चातुर्मास मुम्बई में भव्य मंगल प्रवेश 4 जुलाई को

जावरा ( अभय सुराणा)। श्री त्रिस्तुतिक संघ के गच्छ नायक, गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचंद सूरीश्वर जी म सा का इस वर्ष का वर्षावास महाराष्ट्र की ओधोगिक नगरी मुम्बई के कमाठीपुरा क्षेत्र में होगा। श्री नेमिनाथ जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जोइत कुमार भंसाली ने बताया कि आचार्य पद आरोहण के पश्चात गच्छाधिपति जी का मुम्बई की धन्य धरा पर प्रथम चातुर्मास है। पूज्य गच्छ नायक अपने मुनि मंडल एवं श्रमणी मंडल के साथ भव्य चातुर्मास प्रवेश 4 जुलाई 2025 को करेंगे।

इस अवसर पर महाराष्ट्र शासन के मंत्री , श्री मोहनखेड़ा तीर्थ, पालीताना राजेन्द्र भवन, के समस्त ट्रस्टी, मालवा, राजस्थान, गुजरात के गुरुभक्त मुम्बई चातुर्मास प्रवेश में पधार रहे है।इस अवसर पर संगीत सम्राट नरेंद्र वाणीगोता, स्वर सम्राट दिलीप बाफना, युवा संगीत रत्न देवेश जैन इंदौर, युवा गायक चिराग चोपड़ा जावरा भी अपनी संगीत मय भक्ति की प्रस्तुति देंगे।

श्री नेमिनाथ जैन ट्रस्ट कमाठीपुरा के वरिष्ठ सदस्य जुगराज जैन, हीरालाल मेहता आदि ने समस्त गुरु भक्तों से प्रवेश पर पधारने का निवेदन किया है। पूज्य गच्छाधिपतिनके साथ मुनीराज श्री दिव्यचन्द्र विजय जी, मुनीराज श्री वैराग्य यश विजय म सा एवम साध्वी श्रीं किरण प्रभा श्री जी म सा आदि ठाणा 4 भी पधार रहे है। अ.भा. त्रिस्तुतिक संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल चोपड़ा ने यह जानकारी देते हुवे मालवा अंचल के समस्त गुरु भक्तों से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में पधारने का निवेदन किया है।