शिक्षा और कौशल विकास में हिन्दी की भूमिका महत्वपूर्ण – श्री चौबे

विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के पोस्टर का लोकार्पण

रतलाम। नई पीढ़ी को हिन्दी से जोड़ने के लिए वनमाली सृजन केन्द्र रतलाम के आयोजन में विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के पोस्टर का लोकार्पण किया गया। राष्ट्रीय आजीविका संसाधन संस्थान के सभागार में वरिष्ठ कवि–कथाकार, निदेशक विश्व रंग, एवं कुलाधिपति, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल, डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय, खंडवा संतोष चौबे ने ‘विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड – 2025’ का पोस्टर लोकार्पित किया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि, अनुवादक प्रो. रतन चौहान ने की।इस अवसर पर संतोष चौबे ने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास में हिन्दी की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में डॉ. विनीता चौबे, कार्यकारी संपादक, इलेक्ट्रॉनिकी आपके लिए, डॉ.अरुण जोशी, कुलगुरु, डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय, खंडवा, प्रो. रतन चौहान, वरिष्ठ कवि एवं अनुवादक, डॉ. अनिल सैनी, निदेशक, एन.एल.आर.आई. की अतिथि के रूप में गरिमामय उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर, युवा रचनाकार एवं अध्यक्ष,वनमाली सृजन केंद्र, रतलाम ने किया।इस अवसर पर वरिष्ठ रचनाकार डॉ. मुरलीधर चाँदनीवाला, सुप्रसिद्ध चित्रकार महावीर वर्मा, डॉ. शोभना तिवारी, निदेशक, शिवमंगल सिंह सुमन शोध संस्थान,शायर सिद्दीक़ रतलामी, मोहन सगोरिया, वरिष्ठ कवि एवं सह संपादक, इलेक्ट्रॉनिकी आपके लिए, संजय सिंह राठौर, सचिव, विश्व रंग सचिवालय, विक्रांत भट्ट, सह निर्देशक, टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, डॉ. कारूलाल जमड़ा, कीर्ति शर्मा, मदनलाल यादव, गोपाल उपाध्याय, सुनील व्यास, प्रकाश हेमावत, सुभाष यादव, विनोद झालानी, दुष्यंत व्यास, जुझार सिंह भाटी, कैलाश वशिष्ठ, सुश्री अलका जोशी, गौरीशंकर खींची , श्याम सुंदर भाटी सहित बड़ी संख्या में मालवा के दूरदराज अंचलों से आईसेक्ट केंद्रों के संयोजकों, वनमाली सृजन केंद्रों के संयोजकों, रचनाकारों ने रचनात्मक भागीदारी की। उल्लेखनीय है कि डॉ. सी. वी. रामन विश्वविद्यालय, खंडवा एवं राष्ट्रीय आजीविका संसाधन संस्थान, भदवासा के मध्य अनुबंध हुआ है, जिसके अंतर्गत मध्य भारत के युवाओं को उच्च शिक्षा और कौशल विकास आधारित शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान किये जाएँगे। भारतीय संस्कृति को सहेजने की दिशा में भी यह केंद्र सार्थक सहयोग प्रदान करेगा।