
जावरा (अभय सुराणा)। सेवा करने वालें को सेवा का अवसर भगवान किस स्वरूप में देता यह किसी को पता नहीं लगता हैं। सेवा करने का जज्बा परिवार से विरासत में मिलता है पुर्व में परिवार द्वारा किये गयें कार्यों का प्रति फल पिढीयों तक मिलता है उसी का प्रतिफल जावरा नगर के समाजसेवी उदारमना शेखर नाहर को मिला है। श्री नाहर को श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस की आत्म ध्यान योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकुमार कर्नावट द्वारा जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन, महामंत्री अमितराय जैन कि सहमति से एवं आत्म ध्यान योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप रांका की अनुशंसा से शेखर नाहर को आत्म ध्यान योजना का राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य के साथ ही जैन कांफ्रेंस म.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष हुलास बैताला द्वारा जैन कांफ्रेंस मध्यप्रदेश का वरिष्ठ मार्गदर्शक मनोनीत करने पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संध के सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं दी है। श्री नाहर नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओ मे सक्रिय हैं।