लायंस क्लब जावरा की पारिवारिक सभा, पत्रकार सम्मान, सेवा मनीषीयों के सम्मान व लायंस नेत्र चिकित्सालय में लिफ्ट व नवीन निर्माण कार्य का लोकार्पण हुआ

जावरा (अभय सुराणा)। मानव का जन्म एवं मरण दोनों भगवान की इच्छा से होता है हमारे जन्म के पिछे भी कोई ना कोई उद्देश्य होता है, कर्म सेवा का भाव करुणा का भाव समर्पण का भाव हम भारतीयों में होता है हमें मानव जीवन जो मिला हैं वह पिछले जन्मों का फल हैं हमारे द्वारा किये गयें सद्कर्म किसी ना किसी रुप में हमारें साथ रहते हैं क्योंकि भारत वर्ष पुरे विश्व की शांती की कामना करता है क्योकि हमारे मन में प्रत्येक जीव जीवात्मा के प्रति संवेदनशीलता परोपकार के भाव हैं आज के इस आपा धापी के इस युग में समय का अभाव हैं फिर भी समय निकालकर सेवा का जो प्रकल्प लांयस क्लब जावरा के माध्यम से सेवा तीर्थ लायंस नेत्र चिकित्सालय के रुप में चल रहा है जिसकी ख्याति पुरे क्षेत्र में हैं यह केवल लांयस क्लब जावरा के प्रत्येक सदस्य एवं पूर्वांध्यक्षगणों के समयदान से संभव हुआ है दान कई प्रकार के हाेते हैं पर समयदान सबसे महत्व पूर्ण हैं में स्वयं सोभाग्यशाली हुं कि में लायंस क्लब जावरा का सदस्य हुं मेरे पुज्य पिताजी पूर्व सांसद ला.डॉ लक्ष्मीनारायण जी पाण्डेय संस्थापक सदस्य रहें में स्वंय मेरा अनुज भाई अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाण्डेय मेरा पुत्र प्रांजल पांडेय भी सदस्य है हमारी तीसरी पीढ़ी लांयस क्लब जावरा से जुड़ी हुई है यह सब सेवा का ही पुण्यार्जन का प्रतिफल है कि लांयस क्लब जावरा के सेवा मनीषीयों का सम्मान अध्यक्षीय अवार्ड के रूप में किया गया वह समयदान का प्रतिफल है । आज निश्चित रूप से हमारे कलमकार चोथे स्तंभ का सम्मान समारोह भी है यह बहुत गौरवमयी बात है क्योंकि पत्रकार बंधु विपरित परिस्थितियों में समाचार के माध्यम से जन जन की भावना के साथ जन जन की समस्या को अपनी लेखनी से रखकर ध्यान आकर्षित कर सेवा के राह पर सहभागी बन कर विकास की राह को दिखाने का प्रयास करता है इन बंधुओ का सम्मान भी हम सबके लिए गौरव की बात है। उक्त विचार लायंस क्लब जावरा की पारिवारिक सभा, पत्रकार सम्मान, सेवा मनीषीयों के सम्मान व लायंस नेत्र चिकित्सालय में लिफ्ट व नवीन निर्माण कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथी जावरा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने लांयस नेत्र चिकित्सालय परिसर पर व्यक्त किए।

इस दौरान विशेष अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेन्द्र रुनवाल ने कहा की सेवातीर्थ लांयस नेत्र चिकित्सालय पर जो सेवा के भाव आप सबके हैं वह निश्चित रूप से वंदनीय है जिस लिफ्ट के भूमि पूजन में आने का अवसर मिला था आज उसके उद्घाटन के अवसर पर भी आपने बुलाया सम्मान दिया उस के लिए आभारी हूँ हमारे डिस्ट्रिक्ट के 207 क्लबों में लांयस क्लब जावरा का नाम शीर्ष पर हैं वह हम सबके लिए गौरव की बात है। उक्त जानकारी देते हुए क्लब के प्रचार प्रसार संयोजक ला. संदीप रांका व ला. शेखर नाहर ने बताया की लांयस क्लब जावरा के ऊर्जावान अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाण्डेय ने कहा कि वर्षभर दिये गयें सहयोग समर्पण के लिए सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए वर्षभर सहयोग करने वाले लांयस साथियों एवं समस्त पुर्वाध्यक्ष पूर्वाध्यक्षों को सम्मानित कर उनके द्वारा जो बीज नेत्र चिकित्सालय के रुप में लगाया था जो आज एक वृट वृक्ष के रुप में हैं उसका सम्मान हैं। लायंस नेत्र चिकित्सालय चेयरमैन अनिल धारीवाल ने चिकित्सालय की वर्षभर की जानकारी देते हुए बताया की यह वर्ष लांयस क्लब के लिए एतिहासिक हो गया है क्योंकि लांयस नेत्र चिकित्सालय के स्थापना के 28 वर्षों की इस यात्रा में इस वर्ष 7038 नेत्र आपरेशन एवं 77,422 से अधिक मरीजो का नेत्र परिक्षण किया गया हैं। इस अवसर पर चिकित्सालय को आँखों की जांच के उपकरण प्रदान किया गया व सेवा के भाव को लेकर जरूरतमंदो को दो सिलाई मशीन भेट की गई है, इस अवसर पर सचिविय प्रतिवेदन यश जैन ने देते हुए क्लब की वर्षभर की जानकारी प्रस्तुत की, इस अवसर पर पूर्व गवर्नर राजेन्द्र गर्ग व रीजन चेयरमेन अरुण संघवी भी मंचासीन थे,अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय,चिकित्सालय चेयरमेन अनिल धारीवाल, सचिव यश जैन, कोषाध्यक्ष संजय गोधा, चिकित्सालय को चेयरमेन कमल जैन सहित पूर्वांध्यक्षगणों ने किया, सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा चिकित्सालय परिसर में मरीजों की सुविधा हेतु लगी लिफ्ट व शेड का लोकार्पण किया, ततपश्चात पत्रकारगणों का सम्मान व वर्ष भर सहयोगी सेवा मनीषीयों को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम का संचालन पूर्वांध्यक्ष सजी वर्गीस व आभार कोषाध्यक्ष संजय गोधा ने व्यक्त किया, इस अवसर पर डॉ. एच. एस. राठौर,रमेश मेहता, रजनीकांत शाह,डॉ. सुरेश मेहता,राकेश एम. कोचट्टा, अशोक सेठिया,सुजानमल कोचट्टा,विजय पामेचा,पवन मोदी, घनश्याम रामनानी,धर्मचंद चपड़ोद,ए. एन. पालीवाल, अजय सकलेचा, हरिनारायण अरोड़ा, प्रदीप शर्मा,गोपाल सेठिया, संतोष मेडतवाल,अनिल काला,पंकज कांठेड, रजत सोनी, संजय तलेसरा,सुधीर जैन, राजकुमार मारवाड़ी, संदीप रांका, विपिन चोरडिया, शरद डूंगरवाल, अशोक चोपडा, राकेश पी. कोचट्टा, यश सकलेचा, अभय कांठेड, मनीष कोचर, नरेन्द्र विनायका, बालमुकुंद गर्ग, शेखर नाहर सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में लायन, लायनेड व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।