लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय झोन चेयरपर्सन मनोनीत

जावरा (नि.प्र.)| लायनवाद के प्रारम्भ हो रहें नवीन सत्र 1 जुलाई से 2025 से 30 जून 2026 तक के लिए लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खंडेलवाल, इंदौर ने लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय को झोन चेयरपर्सन मनोनीत किया हैँ, नवीन झोन में 4 क्लब लायंस क्लब जावरा, जावरा एक्टिव, जावरा इलाइट व लायंस क्लब रतलाम जय हो रहेंगे जिनका नेतृत्व डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय झोन चेयरपर्सन के रूप में करेंगे, ला. डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय को झोन चेयरपर्सन मनोनीत होने पर लायंस क्लब जावरा के समस्त पूर्वांध्यक्षों व सदस्यों ने बधाई देते हुए स्वागत किया उपरोक्त जानकारी ला. संदीप रांका ने प्रदान की |

Play sound