सेवानिवृत्ति पर श्री राठौर का सम्मान किया गया

रतलाम। 28 वर्षों तक अध्यापन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए ठा.राजेन्द्रसिंह राठौर (बासिन्द्रा) का राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति द्वारा शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। उक्त जानकारी देते हुए संस्था के जिला संयोजक नरेन्द्रसिंह डोडिया ने बताया कि श्री राठौर ने अपना संपूर्ण सेवाकाल आदिवासी में अंचल रहकर विद्यार्थियों का भविष्य संवारा है।
श्री राठौर अपने शैक्षणिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आए है। आपने विगत 20-25 वर्षों से राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति से जुड़कर कई सेवा प्रकल्पों को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। भेंट किए गए अभिनंदन पत्र का वाचन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह पॅंवार ने किया। इस अवसर पर सुरेन्द्रसिंह राठौर,कृष्णपालसिंह तोमर,नरेन्द्रसिंह राठौर (पिपलोदा), सूर्यप्रतापसिंह राठौर, लोकेन्द्रसिंह चौहान, राहुलप्रतापसिंह शक्तावत, नेपालसिंह चौहान, राजवर्धनसिंह पॅंवार, राजेन्द्रसिंह झाला, अशोकसिंह सिसोदिया, पुष्कर रेगर आदि महानुभाव उपस्थित थे।

Play sound