बेहतर शिक्षा ओर सुविधा के लिए कटिबद्ध है भाजपा सरकार – जैन

मेधावी छात्रों को दिखाया लैपटॉप वितरण का लाइव कार्यक्रम

पिपलौदा। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में मेधावी छात्रों को लैपटॉप की सौगात दी। सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 94 हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि सीधे छात्रों के खाते में ट्रांसफर की। पिपलौदा विकासखंड के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के करीब 100 से अधिक पात्र छात्र छात्राओं को लैपटॉप की राशि उनके खातों में अंतरित की गई। इसी के तहत सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लाइव कार्यक्रम राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देश पर सपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं अतिथियों का सम्मान कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा ओर सुविधाए देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है प्रदेश में प्रतिभाशाली विद्यार्थी योजना के तहत सीधे खातों में 25-25 हजार की राशि भेज कर बच्चो को प्रोत्साहित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है समाज मे पद प्रतिष्ठा व सम्मान पाने के लिए बेहतर शिक्षा ग्रहण कर माता पिता के साथ विद्यालय व नगर का नाम गौरवान्वित करे। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अभिषेक यादव ने कहा कि सभी छात्रों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देकर अगले साल पिपलौदा विकासखंड में अधिक से अधिक लैपटॉप प्राप्त करने का लक्ष्य रखना है। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि राकेश शरण भी मंचासीन थे। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य रामलाल मईड़ा, शिक्षक अंशुल शर्मा व विभिन्न शालाओं के शिक्षकों सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय भट्ट ने किया तथा आभार प्राचार्य संजय कुमार शर्मा ने माना।

Play sound