आटा चक्की संघ द्वारा चक्की व्यवसायियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्युत कंपनी कार्यपालन यंत्री को पत्र सौंपा *

जावरा (अभय सुराणा) । आटा चक्की संघ के अध्यक्ष नाहरू मोहम्मद, सचिव महेश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष बंशीलाल पोरवाल द्वारा आटा चक्की संघ की समस्याओं से संबंधित पत्र मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री महेंद्र दीक्षित को सौंप आवश्यक कार्यवाही की मांग की मांग की।
आपने पत्र में बताया कि नगर का चक्की व्यवसाय रेडीमेड आटा और घर घर घरेलू आटा चक्कियों के आने के चलते अंतिम सांस गिन रहा है, वही चक्की व्यवसाय बार-बार बिजली कटौती और वोल्टेज में उपकरणों को नुकसान हो रहा है। जिससे चक्की व्यवसायियों को नुकसान के साथ ही इलेक्ट्रानिक मीटर से कम ज्यादा वोल्टेज के कारण बिल के साथ मैक्सिमम डिमांड भी लग रही है, जिसके चलते चक्की व्यवसायियों पर बिल का अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
आपने पत्र में कंपनी के मानसून पूर्व मेंटेनेंस पर प्रश्न चिन्ह लगा बताया कि नगर की कतिपय डीपी के जंपर में बार बार कार्बन आ रहा है।कुछ डीपी में बार बार फ्यूज उड़ने की शिकायत है फ्यूज काल सेंटर पर जब भी फ्यूज आदि की शिकायत की जाती है तो फोन इंगेज बताता हैअथवा ऑपरेटर फोन ही नहीं उठाता है। इसी प्रकार कुछ लाइन मेन जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य पालन नहीं करते तथा कार्य के प्रति लापरवाह है,जब किसी फाल्ट की शिकायत की जाती है ये लाइन मेन फाल्ट सुधारने के स्थान पर काल सेंटर पर आकर टिप लिखवा देते है कि चक्की में प्रायवेट फाल्ट है।इन कर्मचारियो की आए दिन यही शिकायत है।जिसके चलते चक्की व्यवसायियों को नुकसान का सामना करना पड़ता है।
सौंपे गए पत्र आगे मांग की कि विद्युत बिल जमा करने की आखिरी तारीख के अगले ही दिन बिल नहीं भरने वालो की लिस्ट निकाल दी जाती है। चूंकि आखरी तारीख होने के चलते सर्वर पर लोड अधिक होने के चलते कई बिल के मेसेज समय पर नहीं आते है,और ना ही पोर्टल पर बिल भरना बताते है, जिसके कारण समय पर बिल अदा करने वालो की लिस्ट भी विभागीय कर्मचारी लेकर आ जाता है जिसके कारण उपभोक्ता को अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ता है। इसलिए जो उपभोक्ता समय पर बिल नहीं भरते है उनकी लिस्ट सात दिन की अवधि बीत जाने के बाद ही निकाली जाए।कार्य पालन यंत्री ने संघ द्वारा प्रस्तुत पत्र पर आवश्यक कार्यवही करने का आश्वासन दिया। पत्र की एक प्रति सहायक यंत्री संजय ख़रत को भी सौंपी।

Play sound