भाजपा के पितृपुरुष पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई

जावरा (अभय सुराणा) । जहाँ बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है के नारों के साथ भारतीय जनसंघ के सस्थांपक व भाजपा के पितृपुरुष पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा स्थानीय इकबाल गंज मेला मैदान पर मनाई गई।
उक्त जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया कि सर्वप्रथम पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कि इस मौके पर पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर महावार ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुआ कहा की देश की आजादी के बाद डॉ.मुखर्जी पहले शहीद व्यक्ति थे उन्होंने तात्कालिन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सरकार में केन्द्रीय मंत्री होते हुए सरकार की कश्मीर विरोधी निती का विरोध करते हुए एक देश दो निशान दो प्रधान का विरोध करते हुए आंदोलन किया व मंत्री पद छोड़ दिया, इस दोरान उन्हें गिरफ्तार किया गया जहाँ जेल में ही रहस्यमयी तरीके से मुखर्जी की मौत हो गई थी, उनके द्वारा जो अलख जगाया था वह अलख आज भारतीय जनता पार्टी के रूप मे विश्व कि सबसे बड़ी पार्टी के रुप में है हम सब उसके कार्यकर्ता हैं।
मीडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि के पश्चात एक पौधा मां के नाम पर वृक्षारोपण इकबाल गंज मैला मैदान पर किया गया है इस दोरान नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अभय कोठारी, महामंत्रीद्वय अनिल धारीवाल, मनीष ऊटवॉल के साथ सुरेश चोरडिया, अजय सकलेचा वृक्षारोपण के सयोंजक संदीप रांका, सह संयोजकद्वय शरद डुंगरवाल, यश सकलेचा श्यामाप्रसाद मुखर्जी जन्म जयंती सयोंजक धनश्याम सोलंकी के साथ पार्षद तेजसिंह कदम, पार्षद रजत सोनी, पार्षद अनिल मोदी, पार्षद प्रतिनिधि द्वय सोनु यादव, चंद्रप्रकाश सोलंकी, के साथ पंकज काठेंड, मोतीलाल यादव, महेंद्र चौहान, आकाश जैन, ओमप्रकाश यादव, सुभाष टुकड़िया, वीरेंद्र सिंह सोलंकी, शरीफ कुरेशी,आसिफ मिर्जा, अफाक अहमद, अनिल त्रिवेदी, विशाल मेहता, विनोद चौरसिया,शकील खान, योगेश यादव, गोविन्द यादव आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनिल धारीवाल ने किया आभार महामंत्री मनीष ऊंटवाल ‌द्वारा व्यक्त किया गया है। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी संदीप रांका द्वारा दी गई ।

Play sound