जावरा के गौरव उपाध्याय प्रवर श्री कस्तुर मुनि पावनधाम निर्माण का प्रथम चरण पूर्ण- कोचट्टा

जावरा (निप्र)। जावरा की माटी के सपुत जगत वल्लभ जैन दिवाकर श्री चौथमल जी मा.सा. के वरिष्ठ अनुयायी शिष्य ज्योतिषाचार्य श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवर श्री कस्तुरचंद जी मा.सा.की पावन स्मृति में लगभग 10 करोड़ की लागत से पावनधाम निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना के शिल्पकार श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवर डॉ गोतममुनि जी मा.सा.प्रथम की योजना का प्रथम चरण का कार्य चिकित्सा सेवा भवन का कार्य पुर्णता की और है साथ गुरु देव की छतरी ध्यान कक्ष व मुख्य तौरण द्रार का कार्य भी युद्ध स्तर पर प्रारंभ है।
उक्त जानकारी पावनधाम ट्रस्ट के महामंत्री सुजानमल कोचट्टा ने देते हुए बताया कि आज़ पावनधाम ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राकेश मेहता की अध्यक्षता में बी.एल.एम.पेलेस में हुई जिसमें बड़ी संख्या में पावनधाम के ट्रस्टीयो ने अपनी उपस्थिति देकर जावरा के गौरव उपाध्याय श्री कस्तुर मुनि के स्मारक को अतिशीघ्र भव्य रूप देने की सृंकल्प लिया। बैठक में कोषाध्यक्ष पारसमल गादिया ने निर्माण कार्य का आय व्यय विवरण रखते लाखों रुपए का दान देने वाले दान दाताओं की सूची का वाचन किया।
कोचट्टा ने बताया कि अध्यक्ष राकेश मेहता के आव्हान पर पावनधाम की महत्वाकांक्षी योजना के शिल्पकार डॉ गोतम मुनि जी प्रथम को जो 2025 के चार्तुमास के लिए मालेगांव महाराष्ट्र में विराजित हैं को पावनधाम के प्रथम चरण चिकित्सा सेवा भवन का शुभारंभ करने की विनती करने के लिए 20 जुलाई को बड़ी संख्या में गुरू भक्तो ने मालेगांव महाराष्ट्र जाने का सृंकल्प किया। बाद में सभी ट्रस्टीयो ने पावनधाम निर्माण स्थल सेजावता पहुंच कर निर्माण भवन का अवलोकन किया।
आज पावनधाम ट्रस्ट की बैठक में अध्यक्ष राकेश मेहता महामंत्री सुजान कोचट्टा कोषाध्यक्ष पारसमल गादिया निर्माण चेयरमेन राकेश पी कोचट्टा, विनोद लुणिया व संजय भण्डारी सहित पावनधाम के ट्रस्टी शान्तिलाल दुग्गड, पुज्य मन्नालाल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पाल कोचट्टा, ट्रस्टी क्रमशः पुखराजमल कोचट्टा,पारसमल बरडीया, सुशील चपडोद बसन्तीलाल चपडोद, मनोहरलाल चपडोद कनकमल चौरड़िया, ट्रस्टी सुशील कोचट्टा, ट्रस्टी अभय चोपड़ा, मुख्य संरक्षक ट्रस्टी कमल चपडोद , शान्तिलाल डांगी,राकेश ओस्तवाल, जवाहरलाल श्रीमाल , विजय नाहर,सुभाष टुकडीया,पराग कोचट्टा,संदीप मेहता, अंजय चपडोद फतेलाल चौरड़िया,श्री मती सुशीला बेन डोसीआदि ट्रस्टीयो ने अपनी उपस्थिति देकर पावनधाम निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। अंत में आभार उपाध्यक्ष पारसमल बरडीया ने माना।

Play sound