बुजुर्ग महिला को सकुशल घरवालों को सौंपा – काकानी

रतलाम । लगभग 80-90 वर्ष बुजुर्ग महिला जिला चिकित्सालय में अत्यधिक शुगर की वजह से जगह-जगह घाव से परेशान होकर सीडीयो के पास असहाय पड़ी हुई थी । जिला चिकित्सालय अस्पताल चौकी प्रभारी अशोक शर्मा ने जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी को बुजुर्ग महिला को कहीं पर व्यवस्थित रखने के लिए निवेदन किया। समाचार मिलते ही समाजसेवी गोविंद काकानी जिला चिकित्सालय पहुंचे और महिला को देखकर शहर एसडीएम एवं आयुक्त नगर निगम अनिल भाना जी को बुजुर्ग महिला की वस्तु स्थिति से अवगत कराया| उन्होंने मोबाइल पर ही उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्रीमती संध्या शर्मा को वृद्ध आश्रम में भर्ती करवाने का निर्देश प्रदान किया| दिनांक 29 जून से शुगर बीमारी से ग्रसित गंभीर घाव के होने से प्रतिदिन गर्म पानी से स्नान करवाना, बीमारी अनुरूप भोजन करवाने से उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ। विगत 7~8 दिनों में वह वृद्ध आश्रम में रह रहे महिला और पुरुषों के बीच बहुत अच्छी तरह से घुल मिल गई । परंतु घर की याद उसे रोज सताती थी चिड़चिड़ी होकर कभी-कभी गलियां तक दे देती थी ।

मेहनत रंग लाई

आज सुबह उसके परिवार जन खोजते हुए जिला चिकित्सालय अस्पताल चौकी पहुंचे जहां से उन्हें समाजसेवी गोविंद काकानी के मोबाइल नंबर देकर संपर्क करने का कहा गया । काकानी से संपर्क करने पर उन्हें मालूम पड़ा कि उनकी माताजी विरीयाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम में है| काकानी ने उन्हें 11:00 बजे वृद्धाश्रम बुलाया जहां पर वृद्ध महिला द्वारा अपने बेटे बाबूलाल परमार और नातिन राकेश मकवाना को देखते ही खुशियों से बोल पड़ी मुझे जल्दी घर ले चलो। घर रवाना करने के पहले उसे गरम-गरम आलू के पराठे खिलाकर उपस्थित सभी जनों ने ताली बजाकर खुशियां प्रकट की। बेटे बाबूलाल ने बताया कि माता का नाम सज्जन बाई पति वर्दी चंद परमार उम्र 90 वर्ष निवासी ग्राम चिरोला तहसील बडनगर जिला उज्जैन हाल मुकाम मोती नगर किराए के मकान में रह रही है। इलाज के लिए अपने आप घर से घसीटते हुए निकल जाती है। याददाश्त सही नहीं होने के कारण वापस घर नहीं पहुंच पाई। हम इसे ढूंढते रहे आज अस्पताल चौकी पर जानकारी मिलने पर सकुशल वृद्धाश्रम से घर ले जा रहे हैं। हमारी मदद करने वाले प्रशासनिक अधिकारी अनिल भाना, श्रीमती संध्या शर्मा कुलदीप चौहान प्रधान आरक्षक अशोक शर्मा एवं समाजसेवी गोविंद काकानी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद अर्पित करते हैं।