नेशनल इंश्योरेंस द्वारा फायर दावे का 82 लाख की राशि का चेक लीला इंडस्ट्री को प्रदान किया गया


रतलाम । नेशनल इंश्योरेंस का ग्राहक समारोह कम्पनी के प्रदेश प्रमुख उप महाप्रबंधक समीर कालरा, क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेंद्र जोशी के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुआ । इस अवसर पर शहर के गणमान्य बीमाधारको से सीधा संवाद कर उन्हे सम्मानित किया गया । उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ शाखा प्रबंधक रत्नेश जायसवाल ने बताया की बीमा धारको के हित मे शाखा कार्यालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों की मुख्य अतिथियों द्वारा सराहना की गई । इस दौरान नेशनल इंश्योरेंस द्वारा फायर दावे का 82 लाख की राशि का चेक भी लीला इंडस्ट्री को प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम मे नेशनल इंश्योरेंस के विकास अधिकारी महेंद्र चोपड़ा, सुधीर पटेल, अरविंद डांगी, नरेंद्र कोठारी, प्रतिक व अभिकर्ता निलेश मूणत, हितेश वागमार, मिर्जा फईम बेग आदि उपस्थित थे| कार्यक्रम का संचालन श्री अनोखीलाल गुर्जर द्वारा किया गया |