
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) श्रमंण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी संसघ (25 पिच्छी) का 2025 चातुर्मास विरागोदय तीर्थ पथरिया में होने जा रहा है धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 10 जुलाई गुरुवार गुरु पूर्णिमा महोत्सव प्रातः 8 बजे से, वीर शासन जयंती 11 जुलाई 2025 शुक्रवार प्रातः 8 बजे से, भव्ययाती चातुर्मास मंगल कलश स्थापना 12 जुलाई 2025 शनिवार दोपहर 2 बजे होगा। इस महोत्सव में प्रदेश भर से एवं सभी राज्यों से समाज श्रेष्ठी एवं समाज जन पथरिया पहुंच रहे हैं। आयोजक सकल दिगंबर जैन समाज पथरिया तथा विरागोदय तीर्थ पथरिया ने बताया कि इसी श्रृंखला में इंदौर नगर से भी सेकंडों की संख्या में परम गुरु भक्त समाज जन पहुंच कर नमोस्तु शासन जयवंत हो को गुंजायमान करेंगे।