पहचान छिपाने के लिए बदमाश ने कराया सिर का मुंडन

रतलाम। दिनाँक – 10/07/2025 पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा (रापुसे) एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग रतलाम शहर श्री सत्येन्द्र घनघोरिया (रापुसे ) के मार्गदर्शन में गुंडे एवं बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के तारतम्य में थाना स्टेशन रोड रतलाम थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व मे उप निरीक्षक जितेन्द्र कनेश की टीम को दिनांक 09.07.2025 को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि थाने का जिला बदर आरोपी राहुल पिता शांतिलाल रानीवाल शहर में ही घूम रहा है, जो रामेश्वरम मंदिर के पास जावरा रोड पर खड़ा हुआ है । बदमाश ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर के बाल कटवा कर मुंडन करा लिया है। उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए रामेश्वरम मंदिर के पास जावरा रोड से जिला बदर बदमाश राहुल पिता शांतिलाल रानीवाल को श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय जिला रतलाम के जिला बदर आदेश क्रमांक/384/आर-1/डी. एम. /2025 रतलाम दिनांक 02/07/2025 का उल्लंघन कर जिले की राजस्व सीमा में बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के घूमते पाए जाने पर गिरफ्तार कर थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 575/2025 धारा 14/15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पंजीबद्ध किया गया। बदमाश ने पूछताछ पर स्वीकार किया कि अपनी पहचान छुपाने के लिए उसके द्वारा अपने सिर के बाल कटवा लिए गए थे
गिरफ्तार आरोपी – राहुल पिता शांतिलाल रानीवाल उम्र 24 साल निवासी अम्बेडकर नगर जावरा रोड रतलाम।
सराहनीय कार्य: निरीक्षक स्वराज डाबी, उनि. जितेन्द्र कनेश, आर. राहुल मारू, आर. हरिकिशन की सराहनीय भूमिका रही।