

जावरा (अभय सुराणा) । गुरु वह दिव्य प्रकाश हैं जो आत्मा को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर सत्य, अहिंसा,संयम, समता और सम्यक् ज्ञान दर्शन के मार्ग की और ले जाते हैं। वे जीवन के हर मोड़ पर प्रेरणा, दिशा और मूल्य प्रदान करते हैं। गुरु न केवल जीवन को दिशा देते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा भी देते हैं। उनके आशीर्वाद से ‘विकसित भारत’ का संकल्प और अधिक मज़बूत हो इसी कामना के साथ आप सभी सहयोगियों को गुरु पुर्णीमा आपके हमारे जीवन में एक नई दिशा लाये हम सभी गुरु के बताये मार्ग पर चलतें हुए जन कल्याण व राष्ट्र के लिए समर्पित रहें।
उक्त विचार लोकप्रिय विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने गुरु पुर्णिमा के अवसर स्वामी श्री हीरानंद जी महाराज के गुरु पूजन के दौरान स्वामी जी की कुटीया पर कहें उक्त जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया कि स्वामी जी कुटिया पर विराजित श्री हीरानंद जी महाराज को शाल श्रीफल के साथ पुष्प माला अर्पण कर गुरु पूजन किया गया साथ ही सीताराम बाग स्थित हनुमान जी के मंदीर के मंहत एवं रावण द्वार स्थित हनुमान मंदीर के महंत का गुरु पुजन करते हुए शाल एवं पुष्प माला अर्पित कर गुरु पूजन किया गया इस मौके पर जावरा नगर मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहाँ की
“चरण रखते है मेरे गुरु जहाँ, वहाँ पुण्य का सैलाब आता है पाप कटते है गुरु दर्शन से,चरणो मे मस्तक झुक जाता है कुछ मांगो ना अपने गुरुवर से,बिन माँगे ही सब मिलता है गुरु की मुस्कान को देखकर हम सबका मन खिल उठता है ऐसे समस्त गुरु भगवंत व एवं सभी पथ प्रदर्शक ईष्ट मित्र परिवार जन जो समय समय पर मार्ग प्रशस्त करते हैं ऐसे सभी गुरुओं को चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
इस मौके पर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष राजेश शर्मा,बद्रीलाल शर्मा, प्रमोद रावल, नंदकिशोर महावार, मनीष ऊटवॉल,मनोहर पांचाल,घनश्याम सोलंकी, पार्षद रजत सोनी,सुरेश पोरवाल, महेंद्र चौहान,गणेश धाकड़,मुकेश भाटी, पार्षद अनिल मोदी, संदीप रांका, शरद डुंगरवाल के साथ उषा क्षोत्रिय, संतोष शर्माआदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी संदीप रांका जावरा द्वारा दी गई।