चल समारोह कलश यात्रा का स्वागत भाजपा नगर मंडल जावरा द्वारा पुष्प उड़ाकर किया गया

जावरा (अभय सुराणा) । आज का दिन बहुत बड़ा पर्व हैं गुरु पूर्णिमा ये दिवस हर मानव के लिए महत्व पुर्ण हैं हर व्यक्ति के जीवन में जन्म देने वाली मां से लेकर जीवन में शिक्षा दिक्षा सही मार्ग पर चलने के लिए सहयोग करने वालें सभी गुरु सम्मान ही हैं। आज निश्चित रूप से श्री दामोदर वंशिय जूना गुजराती दर्जी समाज के गुरुदेव का जन्मदिन हमें कुछ करने की प्रेरणा देती हैं एसी ही प्रेरणा से प्रेरित होकर दर्जी समाज द्वारा आयोजित चल समारोह कलश यात्रा का स्वागत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा पुष्प उड़ाकर किया गया है। साथ हीं कलश यात्रा एवं चल समारोह में भगवान की प्रतिमा एवं गुरुदेव के चित्र पर पुष्प माला अर्पण की गई उक्त जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया कि चल समारोह के उक्त आयोजन मैं नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, के साथ नंदकिशोर महावार, मनीष ऊटवॉल, संदीप रांका, शरद डुंगरवाल, घनश्याम सोलंकी, पार्षद अनिल मोदी, मनोहर पांचाल, महेंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।