प्राची पुरोहित को पीएच.डी. उपाधि मिलने पर बधाई

रतलाम । विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन (म.प्र.) द्वारा अधिसूचना जारी की जाकर प्राची पुरोहित, रतलाम को संगीत गायन के क्षेत्र में पीएच.डी. उपाधि प्रदान की गई। प्राची पुरोहित ने अपना शोधकार्य- डॉ. वर्षा अग्रवाल के निर्देशन में ‘‘गायनाचार्य पं.सज्जनलाल ब्रह्मभट्ट की संगीत विरासत एवं संगीत शिक्षण का विश्लेषणात्मक अध्ययन’’ विषय पर किया गया। प्राची की संगीत (गायन) में रूचि बचपन से ही रही है तथा वर्ष 2018 में संगीत कला में विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर ‘स्वर्ण पदक’ से राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया था।
प्राची ने पीएच.डी. की उपाधि मिलने पर इसका श्रेय अपने गुरूजन पं.सज्जनलाल ब्रह्मभट्ट, डॉ. स्नेहा पंडित एवं अपने माता-पिता को दिया है। प्राची के पिता राजेन्द्र पुरोहित नगर निगम कर्मचारी है। प्राची की इस उपलब्धि पर परिवारजन एवं मित्रगणों द्वारा हर्ष व्यक्त किया।

Play sound