विद्यार्थियों ओर समाजसेवी ने किया अवलोकन नेत्र चिकित्सालय

जावरा (अभय सुराणा )। लायंस नेत्र चिकित्सालय में निरंतर नेत्र ऑपरेशन के माध्यम से कई नेत्र रोगी लाभांवित हो रहे है उन सभी रोगियों को निशुल्क दवाई,चश्मा वितरण हेतु चिकित्सालय में समाजसेवी अनिल पोखरना ,JPS विद्यालय के संचालक कमल मूणत रतलाम, प्राध्यापक पीयूष मूणत अथिति के रूप में पधारे,सभी अतिथियों का स्वागत संस्था पदाधिकारियों द्वारा किया गया,स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष लायन यश जैन ने देते हुए कहा कि नेत्र चिकित्सालय विगत कई वर्षों से सेवा के पुण्य कार्य में निरंतर लगा हुआ है पर आज की युवा पीढ़ी मोबाइल के सदउपयोग को नहीं समझ पा रही जिसके कई नकारात्मक परिणाम आ रहे है तो सभी विद्यार्थियों को नेत्र ज्योति की महत्ता से अवगत कराया गया।
कमल मूणत ने लायंस क्लब के सेवा को खूब सराहना करते हुए कहा कि मेरे द्वारा भी कई रोगियों को भेजा गया ओर सभी का इलाज बिना किसी भेदभाव के साथ सेवा भाव से किया गया,लायंस क्लब के सभी पदाधिकारियों बधाई देते हुए सेवा कार्य की प्रशंसा की। अतिथि पीयूष मूणत ने कहा कि आज जो क्लब के सदस्यों ने विद्यार्थियों को यहां बुलाकर जो समझा कि पढ़ाई के अलावा भी समाज में सेवा कार्य करना समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन है । जो उनके जीवन में सार्थक परिणाम रहेगा।
साथ ही समाजसेवी अनिल पोखरना ने कहा कि जावरा का दूर दूर तक नाम में एक भूमिका लायंस नेत्र चिकित्सालय की भी है जिसकी वजह से जावरा को नई पहचान मिली है और सभी बच्चों को मोबाइल का सही उपयोग कर होने वाली आंखों की बीमारियां से बचना चाहिए।सभी अतिथियों और विद्यार्थियों ने नेत्र ऑपरेशन रोगियों को निशुल्क चश्मा एवं दवाई वितरण कर पूरे चिकित्सालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जानकारी से अवगत हुए।साथ ही बच्चों ने सभी नेत्र के उपकरणों को देख कर एवम सभी सेवा कार्य कर सभी ने भविष्य में भी सेवा कार्य करने का प्रण लिया। JPS विद्यालय परिवार की ओर से नए अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के पूर्वाध्यक्ष लायन रमेश मेहता,लायन गोपाल सेठिया,लायन घनश्याम रामनानी,लायन सजी वर्गीस सदस्य लायन मनीष कोचर,देवेंद्र शर्मा नियति प्रेसऔर अन्य साथी उपस्थित थे।आभार संस्था कोषाध्यक्ष लायन राकेश पी कोचट्टा ने माना।