गिलोय अमृता सृष्टि का आरोग्यदायी उपहार – नर्मदानंद बापजी

रतलाम। श्री रुद्र महाकाल सेवा समिति रतलाम द्वारा 36 दिवय 108 महादेव मंदिर पूजन संकल्प यात्रा पूर्णाहुति 13 जुलाई 2025 प्रातः 07 बजे से काश्यप सभागृह पर होने वाले विराट आयोजन के एक दिन पूर्व वाहन रैली में श्री श्री 1008 श्री अवधूत नजर निहाल कल्याणमूर्ति दयानिधान श्री नर्मदानंद जी बापजी महाराज व छत्तीसगढ़ के गौरव राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य पंडित युवराज पाण्डेय जी के प्रथम नगर आगमन के दौरान पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जिला रतलाम संगठन जिला प्रभारी योग प्रकृति संरक्षक विशाल कुमार वर्मा द्वारा अमृता गिलोय बेल हरित माला से सम्मान किया गया । जिससे संत प्रभावित हुए बापजी ने कहा यह तो सृष्टि का आरोग्यदायी उपहार हैं योगगुरु वर्मा ने समस्त नगरवासी संस्कृति संरक्षा में परिवार संग सम्मिलित होने का आग्रह किया ।