जल, जंगल, जमीन, जानवर, और जन, ये पांच ‘ज’ पर्यावरण के महत्वपूर्ण घटक हैं और इनका संरक्षण आवश्यक है : नीरज पवैया न्‍यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम

रतलाम विजयवर्गीय वैश्‍य समाज वेलफेयर सोसायटी रतलाम द्वारा एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण
रतलाम । एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत अखिल भारतीय विजयवर्गीय महासभा के तत्वावधान में दिनांक 13 जुलाई रविवार को सम्पूर्ण देश में विजयवर्गीय वैश्य समाज द्वारा वृहत स्तर पर वृक्षारोपण किया गया है । इसी श्रृंखला में स्थानीय रतलाम विजयवर्गीय वैश्‍य समाज वेलफेयर सोसायटी रतलाम द्वारा भी उत्‍कृष्‍ट विधालय परिसर में नगर निगम रतलाम के सहयोग से पौधारोपण किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्‍यातिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम के सचिव एवं न्‍यायाधीश नीरज पवैया, विशेष अतिथि उत्‍कृष्‍ट विघालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत, अरविंदो हॉस्पिटल के डॉ. प्रणय बैरागी, समाजसेवी अनिल पाण्‍डे, विजयवर्गीय वैश्‍य महासभा के कार्यकारिणी सदस्‍य तनुज विजयवर्गीय कार्यक्रम की अध्‍यक्षता विजयवर्गीय महिला मण्‍डल अध्‍यक्ष श्रद्वा विजयवर्गीय के द्वारा कि गयी।
न्‍यायाधीश नीरज पवैया उदबोधन में कहा कि विजयवर्गीय समाज के द्वारा पर्यावरण संरक्षण कि दिशा में पौधारोपण का अभियान सराहनीय पहल है, जो कि निरंतर चलता रहें, जल, जंगल, जमीन, जानवर, और जन, ये पांच ‘ज’ पर्यावरण के महत्वपूर्ण घटक हैं और इनका संरक्षण आवश्यक है, जैवविविधता, कृषि, वन्‍यवों, वायु को शुद्व करना, पारिस्थितिकी तंत्र, जन के लियें पर्यावरण आदि इन पंच ज पर ही निर्भर है, इन पांच ‘ज’ का संरक्षण और संतुलन एक स्वस्थ पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है।
उत्‍कृष्‍ट विघालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने क‍हा कि पर्यावरण और शिक्षा के बीच गहरा संबंध है, शिक्षा पर्यावरण के संरक्षण और सतत विकास के लिए आवश्यक है विजयवर्गीय समाज के द्वारा पौधारोपण की पहल से समाज में पौधारोपण के प्रति जागरूकता बढेगी।
विजयवर्गीय वैश्‍य महासभा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी सदस्‍य तनुज विजयवर्गीय ने बताया कि विजयवर्गीय समाज द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर वृक्षारोपण कर एक अनोखी पहल कर अन्य समाज के लोगों को भी वृक्षारोपण जैसे महान कार्य हेतु आगे आने प्रेरणा दी है, विकास के हर मुद्दे पर आगे बढ़कर सहयोग करता है । महिला मण्‍डल अध्‍यक्ष श्रद्वा विजयवर्गीय ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण की महती आवश्यकता है । अरविंदो हॉस्पिटल के डॉ. प्रणय बैरागी ने कहा कि स्‍वस्‍थ वन का आधार पर्यावरण है।
कार्यक्रम का संचालन विजयवर्गीय वैश्‍य समाज रतलाम के अध्‍यक्ष रत्‍नेश विजयवर्गीय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार संदीप विजयवर्गीय के द्वारा व्‍यक्‍त किया गया, पौधा रोपण कार्यक्रम में अशोक विजयवर्गीय, राष्‍ट्रीय सभा के समिति सदस्‍य रामजस विजयवर्गीय, श्‍याम विजयवर्गीय, रमेश, नवीन, कमल, गोपाल, ओमप्रकाश, सुधीर, संदीप, उपेन्‍द्र, सुमन, उमा, मंजू, साधना, सुनीता, प्रज्ञा, शशांक, शोभित, मनीष, पूर्वेश आदि उपस्थित रहे। पौधारोपण करने पर सहयोगियों का सम्‍मान किया गया।