व्यापारियों की सेमिनार भी आयोजित की जाएगी


जावरा (अभय सुराणा) । कर सलाहकार परिषद जावरा की मासिक बैठक रविवार को आयोजित हुई । सभी सदस्यों ने विभागीय कार्य, टैक्स ऑडिट एवं जी.एस.टी. प्रणाली में बदलाव के बारे में विस्तृत चर्चा की | बैठक का मुख्य चर्चा का विषय ऑडिट मे फाइनेंसियल स्टेटमेंट के प्रारूप के बदलाव की रही |साथ ही व्यापारी बंधुओं को आगे सभी बही खाते (अकाउंट्स) को और अधिक सतर्कता के साथ तैयार करना पड़ेगा अन्यथा कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के द्वारा प्रारित गाइडेंस नोट्स ऑन फाइनेंसियल स्टेटमेंट्स ऑफ नॉन कॉर्पोरेट एन्टीटीएस 01/04/2024 से लागु हो गया है अर्थात वित्त्य वर्ष 2024 -25 के सभी ऑडिट अब नए प्रारूप मे होंगे|
नए प्रारूप के मुख्य बिंदु :
- चालू एवं पिछले वर्ष की जानकारी एक साथ तुलना करके दिखानी होगी ।
- पर्सनल असेट्स फाइनेंसियल स्टेटमेंट का पार्ट नहीं बनेगी।
- देनदार की जानकारी उनके आउटस्टैंडिंग दिनों के हिसाब से बताना होगी।
- लेनदार की जानकारी एम.एस.एम.इ एंड नॉन एम.एस.एम.इ में विभाजित करके बताना होगी ।
- असेट्स पर घिसारा अब यूस्फुल लाइफ के हिसाब से लगेगा, जिससे डेफ्रेड टैक्स असेस्ट्स एवं लायबिलिटीज बनेगी ।
- इन्वेंटरी, एकाउंटिंग पालिसी, गोइंग कंसर्न, रेवेनुए रिकग्निशन एवं अन्य कई विषय पर विस्तृत नोट्स देना होगा।
जी.एस.टी सेल्स रिटर्न मे मई 2025 से बी2ब एवं बी2सी एच.एस.एन. कोड का विवरण अलग देना होगा, इस कारण से रिटर्न फाइलिंग में समय ज्यादा लग रहा है एवं टैक्सपेयर को जानकारी बनाने में भी कठिनाई आ रही है । इस हेतु जल्द ही परिषद के द्वारा व्यापारी एसोसिएशन बंधुओं के साथ एक बड़े सेमिनार कर सभी नियमों की जानकारी से अवगत कराया जाएगा।
बैठक के पश्चात् संस्था के पूर्वाध्यक्ष यश जैन का लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शाल श्रीफल से बहुमान किया गया।साथ ही नगर में नए सीऐ बने अर्पण चपड़ोद एवं सिद्धि तलेरा का बहुमान किया एवं उनके मंगल भविष्य की शुभकामना दी ।
बैठक में परिषद के अध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल, सचिव अजय चपडोद, कोषाध्यक्ष पार्थ शर्मा, नगिन सकलेचा, राजेश गौतमी, यश जैन, दीपेश जैन, धैर्य मेहता, नीलेश अजमेरा, अंकित पोरवाल, गौरव परिहार, हर्षित पोरवाल, दर्शन कोलन उपस्थित थे। सदस्यों का आभार उपाध्यक्ष संदीप जैन ने माना ।