श्री अमरेश्वर महादेव जी के मनमोहक श्रृंगार से भक्तजन मनमोहित हुए

रतलाम। नगर निगम चौराहे स्थित श्री अमरेश्वर महादेव मंदिर पर सावन मास के पहले सोमवार को मंदिर पर आकर्षक सज्जा की गई। साथ ही महादेव जी का श्रंगार युक्त मनमोहक रूप सभी भक्तजनों का मनमोहित कर गया। क्षेत्रीय पार्षद श्री मति हिना उत्सव मेहता, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष हार्दिक मेहता, वार्ड सहसंयोजक चमन-आशा जी मारु के आतिथ्य मे महाआरती की गई। इस अवसर पर सीमा जी, ललिता जी, महिमा जी, पंकज काग, यशवंत हमोरा, बबलू जी, अनिल परमार, पंडित जी, मोहित जी, गणेश जोशी , अमन भाटी, डमी, तनु सहित सैकड़ो भक्त जन और मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित थे। महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया।
महादेव जी के मनमोहित करने वाले रूप और आकर्षक सज्जा के साथ छोटे-छोटे बच्चों की टोली का डम डम डुग डुग डमरू बजाना सभी भक्त जनों का आकर्षण का केंद्र रहा।

Play sound