


रिंगनोद । भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह सावन मे भक्त जनो की धार्मिक गतिविधिया बढ़जाती है, इस पूरे माह मे भक्त जन अपने अपने हिसाब से भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर पूरे माह भक्ति भाव से सेवा करते है इसी तार तम्मय मे श्री भैंसासरी माता उत्सव समिति रिंगनोद ने नीलकंठ महादेव मंदिर से मनकामेश्वर मंदिर मिंडाजी तक पदयात्रा निकाली। संजय श्रीमाल के नेतृत्व में यात्रा प्रातः शुरू हुई जो नगर के नया बाजार, आजाद चौक, बस स्टैंड होते हुए – विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस अवसर पर समाजसेवी संगठनों और ग्रामीणों ने फूलों से यात्रा का स्वागत किया। पुरुषों के साथ महिलाएं भी धार्मिक धुनों पर प्रभु की भक्ति करते हुए चल रही थी। यात्रा दोपहर 12.30 बजे मनकामेश्वर मंदिर मिण्डा जी पहुंची। जहां भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रसादी का आयोजन हुआ। यात्रा में ओमप्रकाश टेलर, नवीन देवड़ा, तरुण मंडवार, लाला माली, विनय देवड़ा, मयूर श्रीमाल, सौरभ श्रीमाल, रमेश माली, विपिन श्रीमाल, यश गुर्जर, दिलीप गुर्जर, दिनेश मंडवार, दिनेश माली, गगन मेहता सहित कई श्रद्धालु की भूमिका सराहनीय रही ।