
रतलाम । एक नहीं लगातार 11 दिन तक बिना मोबाइल के उपयोग किए मौन रहकर एक ही स्थान पर कोई 150जन अपनी आत्मा के कल्याण के लिए ध्यान साधना का मेरिटेशन करेंगे। जावरा नगर बीकानेर से पधारे जैनाचार्य श्री पूज्य जिनचंद्र सुरिजी म,सा के सानिध्य में अंबिका रिसॉर्ट मैं 17 जुलाई से सत्य साधना ध्यान शिविर प्रारंभ होगा।
इस शिविर आमंत्रित साधकों को 17 जुलाई को 1:00 बजे से रिसोर्ट पहुंचना होगा जहां साधकों को शिविर के नियम आदि से अवगत कराया जाएगा। इससे पूर्व पंजीयन आदि की प्रारंभिक कार्रवाई के पश्चात संध्या से सत्र आरंभ होगा जो रात्रि 8:00 बजे तक चलेगा उसके पश्चात अल सुबह 4:00 बजे से शिविर प्रारंभ होकर रात्रि 8:00 बजे समापन होगा यही क्रम प्रतिदिन रहेगा। इस दौरान साधक को ध्यान साधना करने के साथ मौन व्रत का पालन सुनिश्चित करना होगा और यह मोन 27 जुलाई को खुलने के पश्चात साधक संवाद कर सकेंगे ।
28 जुलाई को प्रातः शिविर का समापन होगा। सत्य साधना प्रमुख श्री अजय धाड़ीवाल ने साधक राजेंद्र कोठारी को बताया की मालवा क्षेत्र में जावरा में दूसरी बार शिविर लग रहा है मालवा क्षेत्र रतलाम , उज्जैन, इंदौर ,आदि जिलों के जावरा आलोट महिदपुर आंचलिक क्षेत्रो मैं भी सत्य साधना शिविर के प्रति लोगों में अच्छा खासा उत्साह है सीमित स्थान को देखते हुए 150 साधकों को ही शामिल कर सके हैं।