


रतलाम । भगवान झूलेलाल देव के 26 वें वंशज सूर्यवंशी 1008 परम पूज्य ठाकुर श्री सांई मनीषलाल साहिब जी (सांई भरूचवारा) के सानिध्य में 40 दिवसीय पूज्य चालीहा महोत्सव का शुभारम्भ हुआ ।
समाज के रमेश चोइथानी ने बताया कि बताया कि सिंधी समाज के सिंधु सेना श्री लाल सांई चालिहा महोत्सव समिति के तत्वाधान में भगवान श्री झूलेलाल जी का १० वें वर्ष में पूज्य चालिहा महोत्सव का शुभारम्भ बुधवार को सांई मनीषलाल साहिब जी (सांई भरूचवारा) द्वारा श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर हर्षोल्लास पूर्वक किया गया ।
शुभारम्भ के अवसर पर सांई श्री ने बहीराणा साहेब को बनाया गया । उसमें सभी समाज जनों से अक्का (आहुति) डलवाई गई तथा ज्योत प्रज्जवलित की गई तथा आरती की गई। इसके पश्चात बहीराणा ज्योत को जल में प्रवाहित किया गई ।
इस अवसर पर सांई श्री मनीषलाल जी ने सम्बोधित करते हुए बताया कि जय झूलेलाल वरूण देव मंदिर का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में भी दर्ज किया गया। क्योंकि वहां पर १०६२ वर्ष से जो ज्योति प्रज्जवलित थी वह भारत विभाजन के समय सिंध प्रांत से श्री ठाकुर आसनलाल जी द्वारा भरूच (गुजरात) वर्ष १९४७ में स्थापित की थी। जो नर्मदा नदी के किनारे स्थित है । वहां पर आज भी तीन ज्योति प्रज्जवलित है। भरूच में स्थित वरूण देव मंदिर अतिप्राचीन मंदिर है । सांई ने बताया कि जैसे ब्रह्म देव का तीर्थ स्थान पुष्कर में है वैसे ही सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल जी का तीर्थ स्थान भरूच गुजरात में है। इस अवसर पर श्री मनीष लाल सांई के द्वारा अमर ग्रंथ का वितरण किया गया और बताया गया कि अमरग्रंथ का प्रतिदिन श्रद्धा एवं आस्था पूर्वक वाचन करने से मनोरथ पूर्ण होते है ।
बहीराणा साहेब की सेवा लंगर प्रसादी की सेवा जय पंजवानी, हरिश पंजवानी, श्याम पंजवानी एवं पंजवानी परिवार के सभी सदस्यों द्वारा की गई। भजनों की प्रस्तुति विनोद छेतिया, हरिश भाग्यवानी, हरिश जेठवानी द्वारा दी गई तथा श्रंगार एवं आरती सेवा मनोहर पुजारी जी ने की। इस अवसर पर संरक्षक राजाराम मोतियानी, विशेष रूप से भवानीशंकर शर्मा , सिंधी पंचायत अध्यक्ष आर.के. सतवानी, रामलाल चंदानी, बाबा घनश्याम दास कल्याणी, रमेश चोयथनी, मुरली अवतानी, हरिश लाल करम चंदानी, भजनलाल पुमनानी, हाशु कल्याणी, नरेन्द्र मेधानी, संजय नेनानी, चंदन मोतियानी, सुशील कुलवानी, तरूण सोनी, हेमंत गणेशवानी, रोहित बदलानी, अशोक हेमनानी, सतीश हेमनानी तथा महिला मंडल की सुमित्रा अवतानी, नीता इसरानी, नेहा कल्याणी, राजकुमारी हेमनानी, दिव्या जवरानी, नेहा कल्याणी आदि सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया ।