
जावरा (निप्र ) । श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ का एक पंच दिवसीय देव गुरु दर्शन धार्मिक यात्रा टूर जावरा से मालेगांव नासिक शिर्डी महाराष्ट्र आदि के लिए 18 जुलाई की रात 8 बजे जावरा से बस द्रारा अपने 50 से भी अधिक श्रावक श्राविकाओ के साथ प्रस्थान करेगी ।
उक्त जानकारी श्री संध के सुजानमल कोचट्टा ने देते हुए बताया कि यह पंच दिवसीय धार्मिक यात्रा श्री कस्तुरमुनि पावनधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश मेहता एवं संघ के पूर्व सचिव सुभाष टुकडीया के कुशल संयोजन में निकलेगी।
कोचट्टा ने बताया 19 जुलाई को प्रातः मालेगांव में चार्तुमास हैतू विराजमान श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवर दक्षिण भूषण डॉ गोतममुनि जी प्रथम व आगम मनिषी श्री वैभवमुनि महाराज के दर्शन, प्रार्थना, व्याख्यान धर्म चर्चा प्रतिक्रमण आदि का लाभ लेंगे रात्रि विश्राम के बाद जावरा संघ 20 जुलाई को प्रातः 8 बजे स्थानीय व बहार से पधारे लगभग एक हजार से भी अधिक सहजोडो के साथ इस महत्वाकांक्षी सवा लाख महामंगलकारी लौगस महामंत्र के जाप में भाग लेकर दोपहर में 2 बजे प्रस्थान कर पिपलगांव बंसत पहुंच कर श्रमण संघीय प्रर्वतक श्री प्रकाशमुनि जी आदि संतो के दर्शन धर्म चर्चा व रात्रि विश्राम ।
21 जुलाई को गुरुदेव दर्शन प्रार्थना व्याख्यान धर्म चर्चा व दोपहर 2 बजे नासिक के लिए प्रस्थान व नासिक में चार्तुमास हैतू विराजमान महासती श्री कंचन जी व महासती चंदन बालाजी महाराज के दर्शन तीर्थ दर्शन व रात्रि विश्राम।
22 जुलाई को प्रातः दर्शन व्याख्यान व दोपहर में शिर्डी साईं बाबा के दर्शन हैतु प्रस्थान व संध्या को पुनः जावरा हेतू प्रस्थान।यात्रा संयोजक राकेश मेहता सुभाष टुकडीया व कोचट्टा ने सभी धर्म यात्रियों को धर्म यात्रा की शुभकामनाए देते हुए सफल यात्रा के लिए सहयोग की अपील की।