त्रिवेणी संगम के जल से केदारेश्वर महादेव का होगा अभिषेक – प्रांजल पाण्डेय


पिपलौदा (प्रफुल जैन) । पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर शिव भक्त सेवा समिति द्वारा तृतीय वर्ष में प्रवेश करते हुए श्री मनकामनेश्वर महादेव, मिण्डाजी से केदारेश्वर महादेव सैलाना तक सामाजिक समरसता कावड यात्रा दिनांक 26 जुलाई से 28 जुलाई तक निकाली जा रही है जिसको लेकर नगर के श्री भूतेश्वर महादेव मन्दिर परिषर में बैठक का आयोजन हुआ।बैठक को संबोधित करते हुए यात्रा संयोजक प्रांजल पांडेय ने कहा कि सभी के कल्याण एवं क्षेत्र की खुशहाली व उन्नति की भावनाओ को लेकर मिण्डा जी त्रिवेणी संगम के जल से श्री केदारेश्वर महादेव का अभिषेक कर जनता व क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की जावेगी। भक्ति भाव व हर्षोल्लास के साथ निकलने वाली कावड यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर धर्म लाभ लेवे।
27 जुलाई को पिपलौदा में होगा नगर भ्रमण
बैठक में समिति के वरिस्ठ महेश सोनी ने बताया कि मिण्डा जी से यात्रा 26 जुलाई को प्रातः 8 बजे प्रारम्भ होगी जो शाम करीब 5 बजे जावरा नगर में प्रवेश करेगी। यहां जागनाथ महादेव के दर्शन व नगर भ्रमण कर रात्रि विश्राम होगा दिनांक 27 जुलाई को प्रातः में पुनः यात्रा प्रारंभ होकर पिपलौदा नगर का भ्रमण करते हुए कमलेश्वर महादेव मंदिर कमलाखेड़ा पहुँचेगी यहां दर्शन कर यात्रा शाम करीब 7 बजे आम्बा पहुचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा। दिनांक 28 जुलाई को यात्रा सैलाना स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुँचेगी जहाँ जलाभिषेक कर महाआरती होगी। बैठक को समिति के राजेश शर्मा, दिनेश पाटीदार ने भी संबोधित किया संचालन प्रफुल जैन ने किया आभार व्यवस्था प्रभारी भँवरगिरी गोस्वामी ने माना।
शाल श्रीफल से सम्मान कर भेट की महाकाल की तस्वीर
नगर की ओर से मुकेश मोगरा, गोस्वामी परिवार से संजय पूरी गोस्वामी, पटेल परिवार से सुमित पटेल, भूतेश्वर महादेव मंदिर पुजारी महेश पूरी, गोगा देव भक्त मण्डल के अनिल गोसर, खाटू श्याम भक्त मण्डल के समरथ जाट, भागवत कथा समिति के ओमप्रकाश चंद्रवंशी, नवदुर्गा उत्सव समिति गढ़ दरवाजा के सुरेंद्र सिंह वेराडिया व चंद्रवंशी मोहल्ला के राहुल चंद्रवंशी, रामधुन समिति के कारूलाल धनगर, देराश्री परिवार से ओमप्रकाश देराश्री, अंतिम देराश्री, झंडा चोक युवा मंच के विशाल धींग, मोहित वोरा, शीतला माता मंदिर समिति के नरेंद्र नागर, वीर तेजाजी भक्त मण्डल के नंदा जाट, मुकेश जाट, राकेश जाट, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर समिति से लिपेश राठौड़ आदि गणमान्यजन व युवाओं द्वारा प्रांजल पांडेय का साल श्रीफल भेट कर स्वागत सम्मान किया साथ ही प्रतीक स्वरूप बाबा महाकाल की तस्वीर भेट की। सर्वप्रथम बाबा भूतनाथ के चरणों मे पुष्प अर्पण कर बैठक प्रारम्भ की गई। समिति द्वारा नगर की समस्त जनता को आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण कार्ड भी दिया गया है।
बैठक में इनकी रही उपस्थित
बैठक में समिति के प्रकाश चन्द्र डाबी, कचरुलाल जाट, लोकेन्द्र सिंह बड़ौदा, भंवरलाल धनगर, अतुल गौड़, प्रकाश जायसवाल, महेश बोहरा, नाथूलाल बोस, अशोक निनामा, भागीरथ पाटीदार, नरेंद्र पटवा, मनमोहन सिंह राणा, प्रवीण सिंह राठौर, मनीष जायसवाल, शरद भट्ट, राजेश पांचाल, स्वप्निल जैन, हंशराज मोगिया, जितु नांदेचा, सालगराम परमार, मनोज मामा, माँगूसिंह राठौर, मांगीलाल चौहान, अजय चंद्रवंशी, रवि वोरा, लोकेश परमार, पंकज चंद्रवंशी, विकास धनगर, अशोक धनगर, पप्पू जाट, महेंद्र भारती, पवन धनगर, संजय बोस आदि उपस्थित थे।