
रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर ने इस चातुर्मास में हर सप्ताह किसी एक स्थानक में जाकर वहां विराजित साधु साध्वियों के प्रवचन सुनने का निश्चय किया है । इसी कड़ी में आज जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर के दम्पति सदस्यों ने श्री खरतरगच्छ श्री संघ उपाश्रय पर विराजमान पूज्या महासती श्री संस्कारनिधि जी महाराज साहेब ,श्री सम्यक निधीजी,श्री निर्वेद निधीजी के दर्शन किये और उनके प्रवचनों का लाभ लिया ।
आज का विषय था-मानव तू महान
महाराज साहेब ने बताया कि मानव जीवन बहुत दुर्लभ है । यह एक बार ही मिलता है । आप इसका अपने विवेक से उपयोग कर परमात्मा भी बन सकते हैं । जैन धर्म में पैदा हर व्यक्ति को जिनवाणी का श्रवण अवश्य ही करना चाहिए । भगवान महावीर स्वामी जी की प्रथम देशना भी इसीलिए निष्फल हो गई क्योंकि उसमें कोई मनुष्य उपस्थित नहीं था । चमत्कार के लालच में लोग इधर-उधर दौड़ते रहते हैं । हम अपने धर्म पर आस्था रखकर परमात्मा से भी मिल सकते हैं ।
प्रवचन उपरांत पधारे हुए सभी श्रद्धालुओं को श्री अशोकजी चौपड़ा, श्री,चितरंजन लालन,श्री महेंद्र चौपड़ा,श्री पंकज चौपड़ा द्वारा प्रभावना वितरण किया गया ।
संघ ने सभी के आतिथ्य सत्कार में नवकारसी का आयोजन रखा । ग्रुप अध्यक्ष श्री सन्दीपजी चौरड़िया, उपाध्यक्ष श्री निलेशजी गोधा, सचिव श्री यशवन्त पावेचा, श्री प्रमोद धींग, कोषाध्यक्ष श्री जितेशजी गेलड़ा, प्रवचन समिति प्रमुख श्री संजय जी चपरोट, श्री मेघकुमार लुनिया, श्री महेंद्र चौपड़ा, श्री महेंद्र खमेसरा, श्री वीरेन्द्र पाटनी ने ग्रुप से पधारे सभी दम्पति सदस्यों को धन्यवाद देते हुए सभी की अनुमोदना की है ।और अगले सप्ताह होने वाले प्रवचन सुनने के लिए अधिकाधिक संख्या में पधारने का निवेदन किया है ।