भारतीय स्त्री शक्ति जिला रतलाम की नई कार्यकारिणी घोषित

रतलाम । भारतीय स्त्री शक्ति रतलाम की नई कार्यकारिणी का गठन शुभम शिशु विहार विद्यालय गौ शाला रोड पर हुआ। प्रारंभ में संगठन गीत चले निरंतर चिंतन मंथन गाया गया।संगठन मंत्री और पूर्व अध्यक्ष सविता तिवारी ने 3 वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल में सहयोग हेतु संस्था की सभी सदस्यों का आभार व्यक्त कर नव कार्यकारिणी की घोषणा की।
संस्था की संरक्षक डॉ. गीता दुबे,निर्मला उपाध्याय,कर्नल रेवा शर्मा द्वारा सविता तिवारी को संस्था हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया । अभिनंदन पत्र का वाचन सीमा अग्निहोत्री द्वारा किया गया।
नवीन कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से वैशाली व्याघ्राम्बरे अध्यक्ष,रश्मि व्यास सचिव एवं प्रेमलता जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया । डॉ. सुलोचना शर्मा, रेखा त्रिवेदी और प्रतिभा चांदनीवाला द्वारा नव पदाधिकारियों को बैज लगाए।
नव निर्वाचित कार्यकारिणी को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ डॉ गीता दुबे ने दिलाई ।
विगत वर्षों में संस्था द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों तथा चुनौतियों के बारे में लंबे समय से जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली संस्था की नींव जयश्री शर्मा,सीमा पाटीदार,हेमलता शर्मा और संस्था की वरिष्ठ सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए।प्लास्टिक के बहिष्कार हेतु सभी सदस्यों को भारतीय स्त्री शक्ति संस्था द्वारा बनवाई गई कपड़े की थैलियां वितरित की गई। इस अवसर पर अनिता जोशी, डॉ. आरती कुशवाह, प्रीति शर्मा और श्वेता पंड्या कल्पना राज पुरोहित सरोज परमार,सुषमा महेश्वरी आदि उपस्थित थी।