वार्ड 16 जैन स्कूल के पीछे रोपे विभिन्न प्रजातियों के पौधे

रतलाम । रतलाम को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने तहत महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार वार्ड 16 में जैन स्कूल के पीछे नगर निगम, इन व्हीलर क्लब व भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण किया गया।
पौधा रोपण के अवसर पर इन व्हीलर क्लब अध्यक्ष अनीता खिमेसरा, पास्ट प्रेसिडेंट अर्चना झालानी, शीला खण्डेलवाल, सुनीता मूणत, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयंत जी कोठारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रहलाद राठौड,़ मनोज झालानी, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार, वार्ड पार्षद रणजीत टांक, पूर्व पार्षद ललीता पवांर, मंडल महामंत्री आकाश खड़के, शुभम चौहान, शीतल चौहान, रानी सोनी, अमृता सोलंकी राधा चौहान, संगीता राठौर, सुमन टाक, ओमप्रकाश देवड़ा, प्रवीण आढ़े सहित क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद रणजीत टाक ने क्लब के पदाधिकारी और मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत कर आभार माना।