मीडिया एडवोकेसी एवं अंतर विभागीय कार्यशाला सम्पन्न

जावरा (अभय सुराणा) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डा संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में सिविल हॉस्पिटल जावरा में मीडिया एडवोकेसी एवं अंतर विभागीय कार्यशाला आयोजित की गई, प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि इस कार्यशाला में मीडिया जगत के पत्रकार गण एवं महिला बाल विकास विभाग तथा जनपद से शासकीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीबीएमओ जावरा डा शंकरलाल खराड़ी ने कहा कि आज के दौर में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया का बहुत अधिक महत्व है सारे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं के प्रचार प्रसार में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है तथा इसका लाभ भी जनता को मिल रहा है,इसके कारण जनता में जागरूकता आई है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है टीकाकरण अभियान, नसबंदी कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना,आदि,साथ ही अंतर विभागीय समन्वय से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, योजनाओं में सफलता मिलती हैं इसके लिए परस्पर विभागीय समन्वय अति आवश्यक हैं।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीईई बसंतिलाल मईडा ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों योजनाओं की जानकारी मीडिया एवं अन्य विभागों को देना है ताकि कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की जा सके, वर्तमान में दस्तक अभियान, टीबी, फैटी लिवर, सिकल सेल अभियान शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम है उनका शत प्रतिशत लाभ लोगो को दिलाना है, बीपीएम रघुनंदन पाटीदार ने कहा दस्तक अभियान की थीम अंतर्गत अभियान का व्यापक प्रचार,प्रसार, बच्चों में खतरे के लक्षण,स्तनपान, दस्त रोग प्रबंधन, स्वच्छता, एनीमिया, कुपोषण,खाद्य विविधता, गतिविधिया शामिल है, दस्तक अभियान में महिला बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पीएचई,एवं नगरीय प्रशासन विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है ।
कार्यशाला में मीडिया जगत के कृष्ण गोपाल झवर, अशोक चोपड़ा, अभय कोठारी ने मीडिया की ओर से कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रचार में मीडिया का सहयोग हमेशा बना रहेगा, कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया तथा आभार प्रदीप मीणा बीसीएम ने माना।