साधुमार्गी जैन संघ में सिद्धि तप तपसवीयों की आराधना प्रारंभ

रतलाम । आचार्य श्री रामलाल जी मसा के आज्ञानुवर्ती शासन दीपक श्री रोहित मुनि जी महाराज साहब श्री जयप्रभजी महाराज साहब श्री ब्रह्म ऋषि जी महाराज साहब श्री शकुंतला श्री जी महाराज साहब श्री प्रीति सुधा जी महाराज साहब आदि ठाणा के पावन सानिध्य में त्याग तपस्या का यह चातुर्मास चल रहा है जिसमें लगभग 25 से अधिक तपस्वी भाई बहनों के सिद्धि तप की तपस्या प्रारंभ हो चुकी है उपरोक्त जानकारी संघ के प्रीतेश गादिया ने देते हुए बताया कि यह तप लगभग 44 दिन में पूर्ण होगा इसमें 36 उपवास व 8 पारने का यह तप है इसके अतिरिक्त भी कई श्रावक श्राविकाओं के 28 से ऊपर की तपस्या गतिमान है संघ अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़ मंत्री अशोक पिरोदिया द्वारा संघ के प्रत्येक घर के अधिक से अधिक सदस्यों से आव्हान किया जा रहा है कि इस तप मे अधिक से अधिक जुड़कर इस चातुर्मास को त्याग तपस्या से धर्म मय बनाएं साथ ही समता भवन नोलाई पूरा पर प्रातः 9 से 10 प्रवचन स्वाध्याय धार्मिक ज्ञान ज्ञान प्रतिक्रमण आदि का भी लाभ धर्मालुजन ले ऐसा वहां संघ पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

Play sound