
रतलाम। आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी महाराज साहब के के महती कृपा से शासन दीपक श्री रोहित मुनि जी महाराज साहब आदि ठाणा के सानिध्य में साधुमार्गी संघ के पूर्व अध्यक्ष कपूर कोठारी के मासश्रमण की तपस्या पूर्ण हुई । गुरु चरणों में यह तपस्या को समर्पित करते हुए भाई श्री कपूर कोठारी ने अपने धर्ममय भाव रखें ।
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़, मंत्री अशोक पिरोदिया द्वारा संघ के तपस्वियों की अनुमोदना करते हुए उनके तपोंबल में अभिवृद्धि हो ऐसी कामना की व सिद्धि तप व अन्य तपस्वियों की भी सुख साता पूछते हुए उनके तप की भी अनुमोदन की उपरोक्त जानकारी संघ के प्रीतेश गादिया ने दी ।