वीणा स्वर वादन से महका गुलाब चक्कर

संगीतमय नींव मजबूत करने में सहायक बना

रतलाम । माँ कालिका माता समीप गुलाब चक्कर जहाँ प्रकृतिमय स्वच्छ सुंदर जगमग रोशनी से चकाचौंध संगीत योग से आमजन आनंद की अनुभूति कर पा रहें हैं। जिला प्रशासन के प्रयासों से एक संयुक्त मंच के रूप में विकसित परिसर जहाँ सांस्कृतिक योग अमृत की श्रृंखला अनवरत जारी हैं। आज संगीतमय रतलाम की नींव मजबूत करने में सहायक बना नयी संस्थाओं गायकों को एक अवसर मिला अपनी प्रतिभा कौशलता से हर आयु वर्ग समूह जनमानस के मन मष्तिष्क में व्याप्त हुनर को तराशने की आस जागी।
शनिवार सांय 07 बजें वीणा म्यूजिकल ग्रुप रतलाम कलाकारों द्वारा गीत संगीत आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश वाघेला, गोविन्द काकानी, राजेन्द्र चतुर्वेदी संगीत जगत संस्थानों व श्रोताओं की गरिमामयी उपस्थिति में स्वर्णिम शाम गुलाब चक्कर परिसर महका सर्वप्रथम सुश्री मानसी वर्मा ने मॉ भगवती सरस्वती वंदना प्रस्तुति तत्पश्चात मनोहर कुमार मीणा, विशाल कुमार वर्मा, नित्येन्द्र आचार्य, एस. एस. ठक्कर, अशोक छपरी, नरेंद्र शर्मा, मुकेश रांका, श्रीमती गीता बौरासी, श्रीमती सुनीता नागदे, श्रीमती माया वर्मा ने सुमधुर गीतों से हर श्रोता सर्व जन को समापन तक जोड़े रखा संचालन दुर्गेश सुरोलिया ने किया।

Play sound