

रतलाम | जिले के ग्राम देवली बाजना निवासी शंभू वसुनिया पिता नरेंद्र वसुनिया को गंभीर बीमारी के चलते किडनी ट्रांसप्लांट (Renal Transplant) की आवश्यकता थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज करवा पाना संभव नहीं था।
इस विषम परिस्थिति को देखते हुए रतलाम- झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद हेतु प्रयास किया गया।
सांसद के प्रयासों और पत्राचार के फलस्वरूप, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से यह सूचित किया गया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनिल खड़िया को ₹1,75,000 (एक लाख पिचोत्तर हजार रुपये) की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि उनके किडनी ट्रांसप्लांट जैसे गंभीर उपचार हेतु दी गई है।
शंभू वसुनिया एवं उनके परिवार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। यह सहायता आमजन के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और सेवा भाव का परिचायक है।
सांसद ने की वीडियो कॉल पर बात
कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनीता जी चौहान द्वारा रतलाम झाबुआ अलीराजपुर जिले के लिए जनहित में संचालित मंत्री सांसद हेल्पलाइन के प्रभारी गोविंदा गुप्ता ने बताया कि हमारी सांसद आमजन के हितों की रक्षा के प्रति बेहद संवेदनशील होकर जनहित विषयों पर त्वरित निर्णय लेती है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के मार्गदर्शन में किडनी संबंधित बीमारी से ग्रसित शम्भू वसुनिया के पिता नरेंद्र वसुनिया ने सांसद श्रीमती अनिता जी चौहान से संपर्क कर सहायता हेतु निवेदन किया। जिसपर मंत्री सांसद हेल्पलाइन के माध्यम से उन्हें ज्ञात हुआ कि सांसद श्रीमती चौहान ने त्वरित कार्यवाही करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी को पत्र प्रेषित कर प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता हेतु निवेदन किया। जिस पर माननीय प्रधानमंत्री कार्यालय से 1.75 रुपए स्वीकृत करते हुए प्रधानमंत्री जी ने भी शंभू वसुनिया को पत्र प्रेषित कर जानकारी सौंपी।
जनता कर सकती सीधे संपर्क
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि “मंत्री सांसद हेल्पलाइन 8889766687” आमजन के लिए सीधा माध्यम है, जो समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल सक्रिय होकर जनमानस को सहायता प्रदान की जाती है। रतलाम जिले के कई लोगों को इस हेल्पलाइन से सीधे सम्पर्क करने पर सहायता मिली है।