आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय रामचंद्र सुरीश्वर जी महाराज की 34 वीं स्वर्गारोहण तिथि त्रिदिवसीय गुरु गुणोत्सव धर्ममय वातावरण में मनाई जाएगी

रतलाम । परम पूज्य परम उपकारी,दीक्षा यूग प्रवर्तक, बाल दीक्षादाता, सिद्धांतनिष्ठ, सिंह गर्जना के स्वामी, प्रख्यात प्रवचनकार हजारों श्रमण श्रमणी भगवंत के सिर क्षत्र स्वर्गस्थ आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय रामचंद्र सुरीश्वर जी महाराज की 34 वीं स्वर्गारोहण तिथि आगामी 23 जुलाई बुधवार को है।
इस अवसर पर प्रतिवार्षानुसार इस वर्ष भी त्रिदिवसीय गुरु गुणोत्सव धर्ममय वातावरण में मनाए जाने का आराधना भवन श्रीसंघ ने निर्णय लिया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए दीपक कटारिया ने बताया कि इसको लेकर श्री संघ में अत्यधिक उत्साह है। तीन दिवसीय गुरु गुणोत्सव में प्रथम दिवस 22 जुलाई मंगलवार को पूज्य आचार्य भगवंत का गुणानुवाद किया जाएगा ,दूसरे दिन 23 जुलाई को संगीत मय गुरु गुणानुवाद सामूहिक गुरु भक्ति गीत, सामूहिक आयम्बिल ,एवं गुजराती मंदिर में प्रतिष्ठित गुरु मूर्ति की भव्य अंगरचना की जावेगी। तृतीय दिवस 24 जुलाई गुरुवार को आराधना भवन पोरवालो के वास से भव्य चेत्य परिपाटी निकाली जाएगी एवं गुजराती मंदिर में प्रतिष्ठित गुरुमूर्ति का सामूहिक गुरु वंदन होगा। उपरोक्त 3 दिवसीय गुरु गुणोत्सव के कार्यक्रम का संपूर्ण लाभ श्रीमान मन्नालाल सकलेचा परिवार द्वारा लिया गया है।
संघ के वरिष्ठ हिम्मत गेलड़ा ने बताया कि समस्त कार्यक्रम दान प्रेम रामचंद्र सुरीश्वरजी आराधना भवन श्री संघ में चातुर्मास हेतु विराजित परम पूज्य मुनि भगवंत निःश्रेयस विजय जी म.सा. आदि साधु साध्विजी भगवंत की निश्रा में संपन्न होंगे। संघ में 25 दिवसीय इंद्रिय जप तप भी चल रहा है एवं प्रति रविवार 18 वर्ष तक के बच्चों को धार्मिक संस्कारों से जोड़ने हेतु परम पूज्य मुनिराज श्री निःश्रेयस विजय जी म.सा. की शुभ निश्रा में दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक संस्कार वाचना शिविर चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में बालक बालिकाएं धार्मिक शिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
आराधना भवन श्री संघ के राजीव गांधी,अशोक लुनिया, दीपक कटारिया, हिम्मत गेलड़ा, पप्पू मुंबई वाला, संजय भंडारी, राजेश गांधी, जितेंद्र लूनिया, राजेंद्र लूनिया, लोकेश मेहता, अमृत जैन, योगेंद्र जैन, पारस मूणत, आयुष जैन, अरुण धामनोद वाला, राकेश सकलेचा, राजेंद्र जगावत, पारसमल गुगलिया, विनोद मूणत, मुकेश गांधी, नरेंद्र घी वाला, जयंतीलाल कटारिया, जय नाहर, संजय पारख आदि ने सभी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Play sound