
जावरा (अभय सुराणा)। दया ही धर्म है जीव दया हर मनुष्य का प्रथम कर्तव्य है क्योंकि मनुष्य ही ऐसा प्राणी है जो अन्य जीवों की सेवा कर सकता है सबको स्वतंत्र जीने का अधिकार है चींटी से लेकर सृष्टि मैं जितने प्राणी है पशु पक्षी जीव जंतु जानवर सबको स्वतंत्र जीने का अधिकार है इसलिए सब पर दया भावना रखनी चाहिए प्रतिमाह जीव आहार योजना के माध्यम से जीवदया के कार्य कर रही है ओर सदैव धार्मिक सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहीं है! उक्त विचार जीव दया सोसाइटी पर गायो को आहार करवाते हुए जैन सोशल ग्रुप सेंट्रल के अध्यक्ष संजय सुराणा ने कही।
जीवदया सोसायटी खाचरोद रोड पर अरुण संगीता संघवी के सौजन्य से गायों को आहार करवाया गया । ओर इस अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप मध्यप्रदेश रीजन में सेंट्रल के पदाधिकारी जो सामाजिक क्षेत्र में कार्य करते हुए निरन्तर नए आयाम स्थापित कर रहै है ऐसे अध्यक्ष संजय सुराणा पूर्व अध्यक्ष ललित जैन को रीजन कमेटी कनवींनर पद पर एवं सामाजिक क्षेत्र के सक्रिय सदस्य एवम विभिन्न उच्च पदों पर आसीन पूर्व अध्यक्ष अरुण संघवी को रीजन कमेटी मेम्बर एवम जीवदया के क्षेत्र में निरन्तर निस्वार्थ सेवा करने वाली श्रीमती कविता कोठारी को रीजन कमेटी मेम्बर मनोनीत होने पर सेंट्रल परिवार द्वारा बहुमान आयोजित किया और आपके यशश्वी कार्यकाल की कामना की गई। इस अवसर पर जीवदया में श्वानों के लिए 51 पेटी बिस्किट देने के लिए अतुल ललवानी रिद्धि सिद्धि का स्वागत किया गया एवम रितेश जैन को जावरा टेंट हाउस एसोसिएशन के अध्य्क्ष मनोनीत होने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विनोद ओस्तवाल,संजय सगरावत,दिनेश ओस्तवाल,नीलेश टुकड़ियां, अमित चतर, प्रतीक डूंगरवाल,अतुल ललवानी रत्नराज,सौरभ दुग्गड़,नरेश मारवाड़ी,दिलीप पगारिया,अनिल श्रीश्रीमाल रजत कोठारी,सोरभ मेहता,आदी सदस्य उपस्थित थे।उक्त जानकारी जीव आहार सयोजक रोहित चोरडिया ने प्रदान की।