

रतलाम। मानव सेवा समिति के पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने बताया कि बदनावर निवासी हेमंत पिता राधा कृष्ण सोलंकी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर 21वीं बार रक्तदान किया साथ में वे अपने पुत्र को लेकर आए और उसे मोटिवेट करने के लिए सहायता मांगी। काकानी और पिता के प्रयास सफल हुए। पुत्र दिव्यांश हेमंत सोलंकी ने पहली बार रक्तदान कर पुनीत कार्य की शुरुआत कर दी।
इसी प्रकार भारतीय सेना में अपनी सेवा देने वाले विजय सिंह पिता अमर सिंह निवासी बड़ा गांव तहसील खाचरोद जिला उज्जैन द्वारा भी स्वप्रेरणा से मित्र शैलेंद्र सिंह देवड़ा ग्राम सुजलाना जो कि रिश्ते में उनके साडू भाई है दोनों ने सावन के पवित्र महीने में रक्तदान करने का लाभ लिया | ग्राम डेलनपुर निवासी धर्मेंद्र मोतीलाल पाटीदार व शिवम पिता जितेंद्र कौशल ने भी मानव सेवा समिति पहुंच कर रक्तदान किया। सभी रक्तदाता को मानव सेवा समिति अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक बक्शी एवं पूर्व ब्लड बैंक का प्रभारी गोविंद काकानी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया| रक्तदाता हेमंत सोलंकी ने बताया कि जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए अपनी खुशियों को दूसरों की खुशियों के साथ बांटने के उद्देश्य की गतिविधियों के साथ मुझे अगली पीढ़ी को भी इस कार्य से जोड़ना है और इसीलिए पुत्र को मैं साथ में लेकर आया एवं रक्तदान करवाया | पुत्री ने भी आज रक्तदान करने का संकल्प लिया है |