जावरा (अभय सुराणा)। मानव जीवन मिला है तो करते रहे कुछ काम, कुछ परोपकार करे सब मिलकर, जिससे मन को मिले आराम । उक्त विचार मानव सेवा केंद्र एवम अटल ग्राम सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती कार्य्रकम में संस्था अध्य्क्ष संजय सुराणा ने वयक्त किए एवम यह बताया कि किराना व्यापारी एसोसिएशन समय समय पर सेवा के कार्य करता रहता है एवम निरन्तर जहाँ भी जरूरत होती है वो तुरंत उस जगह उपस्थित होकर सद्कार्यों में अपनी सहभागिता प्रदान कर रहा है इसी क्रम में श्रीमान ललितजी चत्तर की स्मृति में अनील हसमुख अमित चत्तर परिवार द्वारा मानव सेवा केंद्र को कम्बल वितरित किए एवम इस कार्य हेतु अमित चत्तर का सम्मान कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के अतिथि डॉक्टर सुरेश मेहता,केवलरामजी सांकला,अभयजी कोठारी,कनकमलजी कांठेड़ थे एवं इस अवसर पर अध्य्क्ष सजंय सुराणा,अर्पित चत्तर,प्रतीक चत्तर,आशीष चत्तर,रामचन्द अग्रवाल,प्रतीक डूंगरवाल,सौरभ मेहता,ऋषभ छाजेड़,कुणाल कोचट्टा,पंकज कोचट्टा, आदि उपस्थित थे।