गुरु भगवंतो का मंगल प्रवेश एवं जाप का आयोजन 26 जनवरी को

जावरा (अभय सुराणा)। जन जन कि आस्था के केंद्र श्रमण संघ एकता के अग्रदूत जगत् वल्लभ भारत भुषण पंडित रत्न पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म सा के जाप प्रतिमाह शुक्ल पक्ष की तेरस को आयोजित किये जाते हैं इसी कड़ी में 26 जनवरी 2021 मंगलवार संवत् 2077 पोष सुदी 13 प्रात: 9.30 से 10.15 तक पूज्यनीय गुरुदेव मुनिंद जैन दिवाकर करो आनंद के जाप जैन दिवाकर भवन जैन दिवाकर मार्ग जावरा पर जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म सा के अनुयायी संथारा साधक महाश्रमण पश्चिम भारतीय प्रवर्तक श्री रमेश मुनी जी म सा के सुशिष्य जैन दिवाकरीय श्रमण संघीय आगम मनस्वी कविरत्न प्रवर्तक श्री विजय मुनी जी म.सा., प्रवचनकार उपप्रवर्तक *श्री चंद्रेश मुनी जी म.सा, संस्कार मंच प्रणेता युवा प्रेरक श्री सिद्धार्थ मुनी जी म सा., सेवाभावी श्री अभिजीत मुनी जी म सा, मधुर गायक श्री शालीभद्र मुनी जी म सा आदी ठाणा की पावन निश्रा में रखें गयें हैं जाप के लाभार्थी परिवार मनोहर लाल नवीन कुमार नगीन कुमार चपडोद ने सभी श्रद्धालु जन से अनुरोध किया है कि वह जाप मै सपरिवार पधारकर गुरु गच्छ की महिमा में अभिवृद्धि करें एवं गुरु भगवंतओं का सानिध्य प्राप्त करें एवं प्रवचन का भी लाभ ले।

Play sound