- अमृत वर्षा में शिव शक्ति योग भक्ति संगीत आनंद महोत्सव
- पतंजलि परिवार नवरंग म्यूजिकल ग्रुप ने आहूति दी
- ये तो सच हैं की भगवान हैं – विशाल कुमार वर्मा


रतलाम । नगर की पुरातनकालीन धरोहर गुलाब चक्कर जिला प्रशासन के प्रयासों से नगर की गीत संगीत संस्थाओं के सफलतम आयोजनों की श्रृंखला में 27 जुलाई रविवार सांय 7 बजे सावन माह पवित्र पावन पर्व जहाँ शिव शक्ति योग भक्ति आंनदमय अमृत वर्षा मिट्टी की सुगंध गीतों की महक लिए संगीत महोत्सव मनाया गया ।
जनसेवक नगर के प्रथम नागरिक महापौर प्रहलाद पटेल ने उपस्थित होकर गुलाब चक्कर में होने वाले योग संगीत आयोजनों की सराहना कर हर जन की पुकार सुन दिल में हो तुम आखों में तुम गीत प्रस्तुति के साथ नगर को स्वच्छ स्वस्थ हराभरा बनाने सबको अपनाने खुशहाल रहने के लिए प्रेरित किया वरिष्ठ समाजसेवी मोहन मुरलीवाला, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र जैन द्वारा जिला प्रशासन अयोजन कर्ता की और से सम्मान किया गया उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश व्यास, दिनेश वाघेला डाॅ प्रदीप जैन, डाॅ योगेन्द्र चाहर, प्रभाकांत उपाध्याय, संगीत जगत संस्थानों के प्रतिनिधि श्रोताओं ने आनंद की अनुभूति की।
मुल योग संगीत सूत्रधार पतंजलि योगपीठ के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा, नवरंग म्यूजिकल ग्रुप के डाॅ. एस. एन. पडियार के सहयोग से सुश्री भुवी व्यास, श्रीमती राधा चाहर, श्रीमती संगीता जैन, नित्येन्द्र आचार्य, रितेश गौसर, कुलदीप शर्मा, सुनील निरंजनी, श्रीमती सरोज जोशी, रुखसार जी, डाॅ आनंद पडियार, अश्विनी शुक्ला पार्श्व गायकों ने प्रस्तुतियां दी सफल संचालन करतें हुए प्रथम ईश्वर स्वरूप अपने माता पिता को समर्पित ये तो सच है की भगवान हैं गीत प्रस्तुति विशाल कुमार वर्मा द्वारा किया गया।