श्रावण के तीसरे सोमवार पर भगवान श्री जागनाथ महादेव का सहस्त्र जलधारा अभिषेक किया गया

रतलाम। श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री राजपूत धर्मशाला भवन हाथीखाना रतलाम स्थित भगवान श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर पूरे श्रावण मास धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं इसके अंतर्गत दिनांक 28 जुलाई सावन मास के तीसरे सोमवार पर भगवान श्री जागनाथ महादेव का दोपहर 4:00 बजे से सहस्त्र जलधारा अभिषेक किया गया।अभिषेक पश्चात सायं काल 7:00 बजे भगवान का श्रृंगार भोग एवं महा आरती कर भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया अभिषेक के मुख्य यजमान राजेंद्र सिंह गोयल परिवार रहे। महा आरती में ब्रह्म ऋषि पंडित श्री हेमंत जी कश्यप,समाजसेवी गोविंद काकानी,पार्षद श्रीमती मनीषा विजय सिंह चौहान,पार्षद प्रतिनिधि हार्दिक मेहता,श्रीमती वंदना विक्रम सिंह भाटी,कविता शैलेंद्र सिंह देवड़ा,किरण सुरेंद्र सिंह गोयल, विष्णु कुमार,वीरेंद्र सिंह सोलंकी, ममता मनोहर सिंह चौहान, रंजना जगपाल सिंह देवड़ा,जय जुझार सिंह गोयल, राजेश्वरी आदित्य सिंह राठौर,निशा सुरेंद्र सिंह वाघेला, मंजुला गोपाल सिंह गहलोत, उषा पवार,सीमा देवड़ा, गायत्री चौहान,कैलाश कुंवर,अन्नु कुंवर हरोड,राजेंद्र सिंह पंवार,नरेंद्र सिंह सोलंकी, महेंद्र सिंह राठौर,सुरेश सिंह चावड़ा,भारत सिंह पवार, जोगेंद्र सिंह सिसोदिया, वीरेंद्र सिंह राठौर,भारत सिंह सिसोदिया विजय सिंह हरोड, निखिलेश सिंह पवार,दिलीप सिंह सोनगरा, सुरेश चावड़ा सहित समाज जन क्षेत्रीय नागरिक महिलाएं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।