प्रीतेश गादिया ने की मांग – रेडक्रॉस सोसाइटी का चुनाव किसी भी धार्मिक या राष्ट्रीय पर्व पर ना हो

रतलाम। जिलाधीश राजेश बाथम से प्रीतेश गादिया ने पत्र के माध्यम से मांग की की आने वाले दिवस में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम शाखा के चुनाव होना है वह किसी भी धर्म के पर्व के दिनों में ना हो। गादिया ने कहा कि आगामी दिवस में पर्युषण महापर्व, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, अनंत चतुर्दशी, नवरात्रि, दीपावली ऐसे कई पावन पर्व के मध्य या उनके विशेष दिनों में संचालन समिति का चुनाव न करें। इस अवसर पर पत्र वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी सुशील मूणत सुलोचना शर्मा के मार्गदर्शन मे आदि कई संगठन के प्रमुखो ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति दर्ज कराई। पत्र जिलाधीश महोदय के नाम से रेडक्रॉस की सचिव ए डी एम शालिनी श्रीवास्तव को सोपा गया।